दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की दक्षिण-पश्चिम जिला टीमों ने अवैध शराब के धंधे पर करारा प्रहार करते हुए एक महिला सहित 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 803 देशी शराब के क्वार्टर, 153 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 68 बीयर केन बरामद किए हैं, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थीं। इसके अलावा शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो स्कूटी भी जब्त की गई है।

वसंत कुंज नॉर्थ, वसंत कुंज साउथ, कापसहेड़ा, साउथ कैंपस और सफदरजंग एन्क्लेव थानों की संयुक्त कार्रवाई के तहत अलग-अलग FIR दर्ज कर यह बड़ी बरामदगी की गई। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई हो रही है। इसके बाद विशेष टीमों ने रात के समय गश्त तेज की और तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले युवक शामिल हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है जो लंबे समय से इस कारोबार में लिप्त थी। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे जांच जारी है ताकि इस सिंडिकेट के नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन