मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बाजारों में सिलसिलेवार रात की चोरियों का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी पीयूष तुलस्वानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बदले की भावना में अपने ही मामा की चार दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एचपी लैपटॉप बरामद किया है।

31 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता जीतू ने सेक्टर-18, सेक्टर-11, सेक्टर-12 और सेक्टर-4, द्वारका स्थित अपनी कन्फेक्शनरी की दुकानों में रात के समय चोरी की सूचना दी थी। मामले में अलग-अलग ई-एफआईआर दर्ज की गईं। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने शक जताया कि वारदात उसके भांजे पीयूष ने की है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी शटर तोड़ते हुए स्पष्ट दिखाई दिया।

डीसीपी द्वारका Ankit Singh के निर्देश पर एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस शुरू किया। आरोपी लगातार मोबाइल बंद कर लोकेशन छिपा रहा था और सफदरजंग, हौज खास, राजापुरी व डाबरी इलाके में ठिकाने बदलता रहा। 13 फरवरी को सूचना मिली कि वह डाबरी फल मंडी आएगा। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। शुरुआत में उसने अपराध से इनकार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि पिता की मौत के बाद वह मामा की दुकान पर काम करता था, लेकिन गबन के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया। अपमानित महसूस कर उसने बदला लेने की ठानी और भाई की स्कूटी से चारों दुकानों के शटर तोड़कर नकदी, लैपटॉप और मोबाइल चुरा लिए। तब से वह डाबरी गांव में दोस्त के साथ रह रहा था।

आरोपी के खिलाफ चारों मामलों में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से द्वारका इलाके में हुई चारों रात की चोरियों का खुलासा हो गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी