मुख़र्जी नगर से 3 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, रात में करते थे आपराधिक गतिविधियां

दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले की विदेशी नागरिक सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को मुख़र्जी नगर इलाके से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 14-15 जुलाई की रात को की गई, जिसके लिए टीम ने करीब दस दिनों तक लगातार खुफिया निगरानी और रणनीतिक योजना बनाकर जाल बिछाया था।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग देर रात मुख़र्जी नगर इलाके में घूम रहे हैं और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इसके बाद विदेशी नागरिक सेल की एक टीम ने छापेमारी कर तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि ये तीनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं और भारत में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ये लोग यहां भीख मांगने के साथ-साथ कबाड़ बीनने और छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन फर्जी आईडी और तीन स्मार्टफोन बरामद हुए हैं, जिनमें प्रतिबंधित IMO ऐप भी इंस्टॉल मिला है। पुलिस ने उनकी पहचान की पुष्टि के लिए मोबाइल के जरिए बांग्लादेश से भी जानकारी जुटाई, जिससे उनकी राष्ट्रीयता पक्की हुई। अब इन सभी के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि राजधानी में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक AAHAR 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य…

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पैरोल जंपर योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    • By Leema
    • March 12, 2026
    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    • By Leema
    • March 12, 2026
    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    • By Leema
    • March 12, 2026
    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता