मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुकरबा चौक इलाके में हुई, जहां पुलिस टीम और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान एक वांछित आरोपी विशाल उर्फ बादल को गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अमित उर्फ कन्हैया को मौके पर ही दबोच लिया गया।

विशाल उर्फ बादल अशोक विहार में हुई डकैती और हत्या के मामले में वांछित था, जबकि अमित कुख्यात जीतेंद्र गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य है और पहले भी कई संगीन वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध हथियार, दो जिंदा कारतूस, एक खाली खोल और एक चोरी की स्कूटी बरामद की है।

यह पूरी कार्रवाई नॉर्थ-वेस्ट जिले की एएटीएस टीम ने की, जिसका नेतृत्व एसआई रवि सैनी ने किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी निरंकारी भवन के पास मिलने वाले हैं। टीम ने मौके पर जाल बिछाया, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विशाल के पैर में गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में पता चला कि विशाल पर दिल्ली और यूपी में चोरी के कई मामले दर्ज हैं, वहीं अमित पर एसपी बादली और मुखर्जी नगर थाने में हत्या के प्रयास और लूट के केस दर्ज हैं। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई स्कूटी भी चोरी की निकली। फिलहाल पुलिस इनके अन्य आपराधिक कनेक्शनों की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार