योग दिवस पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जुटे हज़ारों लोग, डॉ. विक्रमादित्य ने दिया विश्व शांति का मंत्र

नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पांच हज़ार से अधिक लोगों ने सहभागिता कर योग का अभ्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आचार्य डॉ. विक्रमादित्य ने ‘योग के द्वारा विश्व शांति’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मन शांत नहीं होगा, तब तक विश्व में स्थायी शांति संभव नहीं। उन्होंने योग और मैडिटेशन को आंतरिक शांति का सर्वोत्तम मार्ग बताया।

उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन, इंद्रियों, बुद्धि और भावनाओं को भी संतुलित करता है। उपस्थित जनसमूह को उन्होंने प्रायोगिक योगाभ्यास भी करवाया।

मुख्य अतिथि जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का आधार बताया और कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही राष्ट्र की समृद्धि का स्तंभ बन सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने योग को मानवता के लिए सर्वश्रेष्ठ उपहार करार दिया और बताया कि योग न केवल सोच बदलता है बल्कि व्यक्ति के संपूर्ण विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने ‘नमामि यमुना’ प्रोजेक्ट के माध्यम से यमुना नदी की स्वच्छता के लिए सबको संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. अनिल गोयल, जितेंद्र महाजन, पार्षद संदीप कपूर, डॉ. वी. के. मोगा, पूर्व विधायक नितिन त्यागी समेत अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल योग की महत्ता को रेखांकित किया बल्कि इसे जन-जन तक पहुंचाने के अभियान को भी नई ऊर्जा दी।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन