राष्ट्रपति भवन में कार्यरत कर्मचारी ने ही साथी को लगाया 24.40 लाख का चूना, साइबर पुलिस ने किया खुलासा

नई दिल्ली जिले की साइबर पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील यूपीआई धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश करते हुए राष्ट्रपति भवन में तैनात एक सरकारी कर्मचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही विभाग में कार्यरत बुजुर्ग सहकर्मी के मोबाइल से धीरे-धीरे करीब तीन महीने में 24.40 लाख रुपये उड़ा लिए।

पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को डिजिटल बैंकिंग की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पासबुक प्रिंट करवाते वक्त उन्हें पता चला कि उनके खातों से लाखों रुपये यूपीआई के जरिए निकाल लिए गए हैं। जांच में सामने आया कि उनका ही एक सहयोगी प्रकाश सिंह, जो उसी विभाग में कार्यरत था, मोबाइल लेकर उसमें PhonePe ऐप इंस्टॉल करता, पैसे ट्रांसफर करता और फिर सब डिलीट कर देता।

धोखाधड़ी की रकम को आरोपी प्रकाश अपने साथी संजय चक्रवर्ती के खाते में भेजता, जो कोलकाता का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और ₹2.25 लाख की राशि भी बरामद की है। आरोपी ने इस रकम से महंगे मोबाइल, लैपटॉप, बाइक और ऑनलाइन गेमिंग पर खर्च किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डिजिटल लेनदेन को लेकर सतर्क रहें, अपना मोबाइल और बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदेह की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी