रोहिनी पुलिस ने नशा तस्कर को दबोचा, कोकीन और ऑटो बरामद

दिल्ली में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को सख्ती से अमल में लाते हुए रोहिनी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10.44 ग्राम कोकीन और अपराध में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा जब्त किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रोहिनी जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार इलाके में नशे के सौदागरों पर नजर रखे हुए थी। इसी कड़ी में 16 जुलाई को टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रशांत विहार इलाके में एक युवक कोकीन की सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने छापा मारा और 27 वर्षीय ड्रग पेडलर सद्दाम हुसैन उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि सद्दाम हुसैन दिल्ली के सतबाड़ी इलाके का रहने वाला है और पेशे से ऑटो ड्राइवर है। वह ऑटो में सवार होकर कोकीन की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने मौके से ऑटो समेत कोकीन जब्त कर ली। प्रशांत विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर कोकीन की सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है ताकि नशे के इस जाल को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चलते हुए राजधानी को नशे से मुक्त करने का संकल्प दोहराया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन