लक्ष्मी नगर में झपटमारी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार; iPhone और स्कूटी बरामद

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में देर रात हुई झपटमारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई में छीना गया ऐपल आइफोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है।

घटना 27 अप्रैल की रात करीब 12:10 बजे की है, जब पीड़ित लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर चाय लेने गया था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपी पुलिस से बचने के लिए गलत दिशा में भागे, लेकिन उनकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी जांच और लोकल इंटेलिजेंस के जरिए आरोपियों की पहचान की। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा उर्फ राहुल (28) और अमन उर्फ देवेंद्र (30) के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस अब इनके अन्य मामलों में शामिल होने की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी