विवेक विहार में ASB सेल की बड़ी कार्रवाई, 3,000 क्वार्टर शराब बरामद – तस्कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार

दिल्ली के शाहदरा जिले में त्योहारों से पहले अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ASB सेल शाहदरा ने गुप्त सूचना के आधार पर विवेक विहार इलाके में छापेमारी कर 3,000 क्वार्टर अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ी। हालांकि, गाड़ी का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा।

मामला 27 सितंबर का है, जब ASB सेल को सूचना मिली कि विवेक विहार के सी-ब्लॉक इलाके में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद इंस्पेक्टर अजय तोमर की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त रणनीति के तहत सी-ब्लॉक रोड, विवेकानंद महिला कॉलेज के पीछे संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही गाड़ी रुकवाई गई, चालक तुरंत कूदकर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम ने काफी दूरी तक पीछा किया, मगर आरोपी हाथ नहीं आया।

वाहन की तलाशी में पुलिस को 21 बोरे मिले, जिनमें 60 कार्टन अवैध शराब भरे थे। इनमें 2,650 क्वार्टर देसी शराब ‘संतरा’ और 350 क्वार्टर देसी शराब ‘रेस-7’ शामिल थे। खास बात यह है कि ये सभी बोतलें हरियाणा बिक्री हेतु थीं। मौके से पकड़े गए मारुति ईको वाहन (RJ18CE2379) को भी जब्त कर लिया गया है।

इस मामले में विवेक विहार थाने में एक्साइज एक्ट की धारा 33 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल शराब तस्कर और वाहन मालिक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों से पहले इस तरह की संगठित तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार