शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद उनके कार्यालय में शुभकामनाएं देने वालों का लगातार तांता लगा रहा।

इस अवसर पर पंकज लूथरा ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा का यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है।

उन्होंने विशेष रूप से यमुना पार विकास बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली का भी आभार व्यक्त किया। पंकज लूथरा ने कहा कि यमुनापार क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की विकास राशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

पंकज लूथरा ने कहा कि उनका लक्ष्य शाहदरा नॉर्थ ज़ोन को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Posts

कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

इस अवसर पर श्री कुलजीत सिंह चहल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि “सेवा चित्र” के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

स्वच्छ भारत मिशन की 12 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा, जो एक अभियान से आगे बढ़कर एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है, को आगे बढ़ाते हुए तथा आदरणीय प्रधानमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स