शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात नशा तस्कर नासिर गांजे के साथ गिरफ्तार

शाहदरा जिले की विवेक विहार थाना पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार पर शिकंजा कसते हुए कुख्यात अपराधी नासिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.382 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

2 अप्रैल को गश्त के दौरान पुलिस टीम जब ज्वाला नगर स्थित पीर बाबा की मजार के पास पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद पॉलीथिन बैग लिए खड़ा दिखा। पुलिस को देखते ही वह घबराया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पॉलीथिन बैग में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन इलेक्ट्रॉनिक मशीन से 1.382 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी अपनी हरकतों पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पकड़े गए आरोपी की पहचान जनता कॉलोनी, विवेक विहार निवासी 35 वर्षीय नासिर के रूप में हुई है, जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार