शाहदरा हत्या प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ER-II टीम ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव शेरावत, जो शाहदरा पुलिस थाने में दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित था, लंबे समय से छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे शाहदरा के राम नगर इलाके से धर दबोचा।

मामला 24 फरवरी 2024 का है, जब पीड़ित जतिन कुमार पर लोधी रोड, शाहदरा में खाना खाते समय हमला हुआ था। आरोप है कि गौरव शेरावत और उसके भाई रुपिन शेरावत ने मिलकर जतिन पर हमला किया, जिसमें गौरव ने बेसबॉल बैट से उसके सिर पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पहले ही रुपिन को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि गौरव फरार था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

पुलिस की टीम ने उसकी तलाश में जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाई और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली। इंस्पेक्टर उमेश सती के नेतृत्व में एसआई राहुल, एचसी विकास, एचसी भूपेंद्र, एचसी संदीप, महिला कांस्टेबल ममतेश और निधि की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

36 वर्षीय गौरव शेरावत, जो दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्ट का काम करता है, पहले भी छेड़छाड़ और मारपीट के दो मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने उसे BNSS की धारा 35.1(D) के तहत गिरफ्तार किया है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन