मुंबई में संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। शनिवार को अचानक हार्ट और सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने पर उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया और ICU में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
आशा भोसले भारतीय संगीत की ऐसी आवाज थीं, जिनकी गायकी ने दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया। उनके जाने से संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया है।







