सतीश उपाध्याय ने भरा नामांकन, जुटा समर्थकों का सैलाब

सतीश उपाध्याय ने आज दिनांक 15 जनवरी को मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी के रूप में आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना नामांकन पत्र साकेत एसडीएम कार्यालय में दाखिल किया। इस अवसर सुश्री बांसुरी स्वराज सांसद नई दिल्ली विधानसभा, वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विजेंदर सिंह प्रसिद्ध मुक्केबाज के साथ कई प्रतिष्ठित लोगों ने समर्थन रैली में भाग लिया और अपनी शुभकामनाएं दी l

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, शुभचिंतक और समर्थक उनके चुनाव कार्यालय, ग्रीन पार्क, मेन मार्केट पहुंचे और उनको हृदय से जीत के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उनके ग्रीन पार्क चुनाव कार्यालय से डीएम ऑफिस तक एक समर्थन रैली निकाली गई l इस समर्थन यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। यह यात्रा ग्रीन पार्क से होते हुए यूसुफ सराय, गौतम नगर, हौज़ खास मार्केट, लक्ष्मण पब्लिक स्कूल, मालवीय नगर मेन मार्केट, और हौज़ रानी होते हुए डीएम ऑफिस पर समाप्त हुई।

सतीश उपाध्याय ने आत्मविश्वास से कहा, “हम मालवीय नगर की चुनौतियों को हल करने के लिए एक नई दृष्टि और नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण लेकर आएंगे।” उन्होंने निवासियों को आश्वस्त किया कि सड़कों, जल निकासी, सीवरेज प्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे।

इसके अलावा, पार्कों, बच्चों के खेल क्षेत्रों, ओपन जिम और हैप्पीनेस एरिया के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाते हुए, श्री उपाध्याय ने उन्नत तकनीक का उपयोग करने की योजनाओं पर जोर दिया। इन पहलों का उद्देश्य नागरिकों को प्रशासन के साथ सीधे जुड़ने में सक्षम बनाना है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर उपाध्याय ने वहां आए सभी समर्थको को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा आप सब के सहयोग से मालवीय नगर का विकास सुनिश्चित होगा और दिल्ली में सुनिश्चित रूप से कमल खिलेगा ।”

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार