सागरपुर पुलिस की कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली के सागरपुर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर अक्षय उर्फ नेवला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो सागरपुर थाने में दर्ज एफआईआर के तहत चोरी हुई थी।

सड़क अपराधों पर लगाम लगाने के लिए इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांधी मार्केट के पास नाले रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को बाइक के साथ खड़े देखा। पूछताछ में वह वाहन के मालिकाना हक से जुड़ा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच करने पर बाइक चोरी की निकली और आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अक्षय उर्फ नेवला के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में उसने सागरपुर थाने में दर्ज अन्य चोरी के मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी पहले भी चोरी के तीन मामलों में शामिल रह चुका है और नशे की लत के चलते वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ