सात साल से फरार मजदूर का हत्यारा ठेकेदार गया, बिहार से गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 2018 में मजदूरी के पैसे मांगने पर अपने ही कर्मचारी की हत्या कर फरार हुआ ठेकेदार आखिरकार पकड़ा गया। अपराध शाखा की साइबर सेल ने सात साल से फरार चल रहे आरोपी लक्ष्मण प्रसाद को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2019 में अदालत ने घोषित अपराधी ( ) करार दिया था।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण प्रसाद पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) का ठेकेदार था और राम प्रवेश नामक मजदूर उसके अधीन काम करता था। मजदूरी के बकाए पैसों को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस हुई थी। पैसे की मांग पर लक्ष्मण ने अपने भतीजे मुरारी के साथ मिलकर राम प्रवेश को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अस्पताल में राम प्रवेश ने मरने से पहले अपने बयान में दोनों के नाम लिए थे।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया और लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। मार्च 2025 में साइबर सेल की टीम ने आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक कर उसकी लोकेशन गया, बिहार में पाई। पुलिस टीम ने कई जगह जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार