स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 13 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

दिल्ली पुलिस ने स्नैचिंग और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। उत्तरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की रेड फोर्ट चौकी पुलिस ने इस गिरोह के तीन सक्रिय बदमाशों और दो रिसीवरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 चोरी और स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो कुख्यात अपराधी हैं, जो पहले हत्या, डकैती और स्नैचिंग जैसे कई संगीन मामलों में शामिल रह चुके हैं।

दरअसल, 19 अगस्त की सुबह एयरफोर्स में कार्यरत शिकायतकर्ता विनोद कुमार अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे। जैसे ही वे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास रुके, बाइक पर आए दो बदमाश उनका सैमसंग S-23 अल्ट्रा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इसी बीच, आधे घंटे के भीतर ही एक और व्यक्ति अवधेश कुमार के साथ भी मोबाइल स्नैचिंग की घटना हुई। दोनों घटनाओं में एक ही काले रंग की पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने जब आसपास के 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बाइक का नंबर सामने आया, जो गाजियाबाद के त्रोनिका सिटी इलाके से चोरी हुई निकली।

इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए 24 अगस्त को खजूरी चौक पर तीन युवकों को उसी बाइक पर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अज़ीम, फैज़ान और साहिल के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से स्नैचिंग किया गया मोबाइल और चोरी की बाइक मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोबाइल फोन उन्होंने मेहताब नामक शख्स को बेचा था। मेहताब को भी पुलिस ने धर दबोचा और उसके पास से पांच मोबाइल मिले। जांच में पता चला कि मेहताब इन मोबाइलों को आगे अजहर नाम के व्यक्ति को बेचता था। पुलिस ने अजहर को भी गिरफ्तार कर उसके पास से सात और मोबाइल बरामद किए। इनमें से आठ मोबाइल पहले से दर्ज मामलों से लिंक हो चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अज़ीम और मेहताब का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। अज़ीम 13 मामलों में पहले भी शामिल रह चुका है जबकि मेहताब पर हत्या, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट के करीब 16 मामले दर्ज हैं। बाकी आरोपी भी नशे की लत के चलते अपराध की दुनिया में उतर गए।

पुलिस का कहना है कि अब तक नौ स्नैचिंग और चोरी के मामले और एक NCR इस गिरोह से सुलझा लिए गए हैं। वहीं, बाकी बरामद मोबाइल की जांच जारी है।

डीसीपी उत्तरी जिला राजा बंथिया ने कहा कि यह सफलता टीम की सतर्कता और मेहनत का नतीजा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना है कि और भी मामलों का खुलासा होगा।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन