स्वच्छ रसोई, स्वस्थ दिल्ली की ओर बड़ा कदम: सीएम रेखा गुप्ता ने 5100 महिलाओं को दिए उज्ज्वला कनेक्शन

दिल्ली में स्वच्छ रसोई और स्वस्थ जीवन के संकल्प को मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5100 पात्र महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर महिलाओं को सिलेंडर सहित पूरा उज्ज्वला सेट प्रदान किया गया, जिससे उनकी रसोई धुएं से मुक्त हो सके और जीवन अधिक सुरक्षित व सम्मानजनक बने। कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केवल गैस कनेक्शन देने की योजना नहीं है, बल्कि यह हर मां-बहन के जीवन में सम्मान, स्वास्थ्य और स्वच्छता का उजाला फैलाने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2014 में शुरू की गई इस योजना से अब तक देशभर में 10 करोड़ से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। दिल्ली में भी लगभग 2.6 लाख परिवार उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं और आज 5100 महिलाओं को इस योजना से जोड़कर सरकार ने उनके जीवन को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उज्ज्वला कनेक्शन महिलाओं के चेहरे पर आत्मसम्मान और सुकून की मुस्कान लेकर आता है। धुएं से भरे पारंपरिक चूल्हों से मुक्ति मिलने से न केवल महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि उनके समय और श्रम की भी बचत होती है। दिल्ली सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र बहन तक उज्ज्वला योजना का लाभ पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उज्ज्वला कनेक्शनों के वितरण से दिल्ली सरकार के प्रदूषण नियंत्रण मिशन को दोहरा लाभ मिल रहा है। एक ओर घरेलू धुएं से होने वाली बीमारियों में कमी आएगी, वहीं स्वच्छ ईंधन के उपयोग से घरों के भीतर और आसपास के प्रदूषण में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज होगी। यह पहल दिल्ली को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लक्ष्य को और अधिक मजबूती प्रदान कर रही है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने देश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल एलपीजी कनेक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल से घरेलू प्रदूषण में कमी आएगी, जो ‘पोल्यूशन-फ्री दिल्ली’ के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस और प्रभावी कदम है।

सरकार की यह पहल नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बनकर उभरी है, जो गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    One thought on “स्वच्छ रसोई, स्वस्थ दिल्ली की ओर बड़ा कदम: सीएम रेखा गुप्ता ने 5100 महिलाओं को दिए उज्ज्वला कनेक्शन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा