हत्या के आरोपी पर चला कानून का शिकंजा: 4 साल से फरार घोषित अपराधी मनोज सुकड़ा यूपी से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में 2010 की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मनोज उर्फ सुकड़ा को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते चार वर्षों से अंतरिम जमानत पर बाहर था और अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे सितंबर 2024 में घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

साल 2010 में दिल्ली के समायपुर बादली इलाके में एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई थी और जांच के बाद मनोज समेत अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया था। लेकिन 2021 में बेल पर बाहर आने के बाद मनोज गायब हो गया था।

ASI रमेश राणा की सतर्कता और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी का सुराग मिला, जिसके बाद इंस्पेक्टर संजय कौशिक की अगुवाई में एक टीम ने उसे यूपी के शामली से धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश बदले की भावना से की गई थी।

क्राइम ब्रांच की इस सफलता को गंभीर मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी