(09/03/2015) 
महिला दिवस पर मयूर विहार थानें में कार्यक्रम
पूर्वी दिल्ली - दुनिया 8 मार्च को अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है तो ऐसे में दिल्ली पुलिस कैसे इस दिवस को भूल सकती है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी कदम बढ़ाया। सुबह दिल्ली पुलिस की महिला जागरूक रैली निकली थी तो वहीं दोपहर में दिल्ली के मयूर विहार थाने में महिला सशक्तिकरण पर प्रोग्राम हुआ। इस प्रोग्राम में मयूर विहार थाने के एसएचओ जयपाल सिंह और प्रसिद्ध समाजसेवी सुधा अय्यर भी मौजूद थी। यह प्रोग्राम जयपाल सिंह के नेतृत्व में कराया गया। जिसमें ट्रथ ऑफ यूनिवर्स एनजीओ के सदस्य भी मौजूद थे।

महिला सशक्तिकरण के इस प्रोग्राम में महिलाओं को जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं के साथ हमेशा दिल्ली पुलिस है। कोई भी परेशानी महिलाओं के साथ हो तो वो सीधा पुलिस से संपर्क करें। जयपाल सिंह ने महिलाओं को बताया कि जिस लड़की के पास भी एंड्राएड मोबाइल फोन है वो दिल्ली पुलिस के मोबाइल एप्स "हिम्मत" को भी डाउनलॉड कर सकती है। हिम्मत एप्स से कोई भी महिला किसी भी वक्त दिल्ली पुलिस से एप्स के जरिये अपनी जानकारी दे सकती है। 

समाजसेवी सुधा अय्यर ने भी महिलाओं को जागरुक करने के कई प्रोग्राम कराये। उन्होनें बताया कि महिलाओं के अंदर खुद बहुत कला होती है लेकिन वो किसी के सामने जाहिर नही कर पाती। इसी लिए वह खुद सांस्कृतिक प्रोग्राम करा कर लड़कियों को अपनी कला दिखाने का मौका देती है जिससे महिलाएं भी आगे बढ़ सकें। वही लडकियों नें अपने विचार भी व्यक्त किए कि वो दिल्ली पुलिस के लिए क्या सोच रखती हैं।

वहीं जब समाचार वार्ता ने उन महिलाओं से जानना चाहा जो थाने में इस प्रोग्राम में भाग लेने आई थी कि क्या उन्हें दिल्ली पुलिस से डर नहीं लगता तो उन्होंने कहा नहीं हमे दिल्ली पुलिस ने बहुत साथ दिया है। दिल्ली पुलिस हमेशा हमारे साथ हैं। दिल्ली पुलिस के माध्यम से कराए गए प्रोग्राम से हम महिलाओं को ताकत मिलती है जिससे हमें किसी चीज़ का डर नहीं रहता है। 

इस प्रोग्राम में इंडियन मीडिया वैल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना भी मौजूद थे। दिल्ली पुलिस के महिलाओं को सशक्तिकरण के ऐसे प्रोग्राम ज़रूर महिलाओं के डर को दूर करेंगे जिससे महिलाएं भी आज के दौर में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल सके।

सोमदत्त शर्मा के साथ सै. अली अब्बास नक़वी- समाचार वार्ता - दिल्ली
Copyright @ 2019.