(26/03/2015) 
आपका भाग्य आपके हाथ में..
परेशानियों से बचने के लिए इंसान हर उपाय करता है यदि हमें अाने वाली परेशाानियों के बारे में पता हो तो हम उसका उपाय कर सकते हैं। इसी लिए हर राशि के लोगों को क्या क्या करना चाहिए आज.. पढ़िये..

क्या- क्या करे आज?
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा बताएंगे कि क्या है आज आपके भाग्य में।

वीरवार 26 मार्च 2015 को क्या कहता है आपका भाग्य, कौन सा रंग आपके लिए फायदेमंद है और कौन सा अंक आपके लिए शुभ है .. पढ़िये....
मेष: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

वृष: किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें ।  दिन सामान्य है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 मिथुन: इस आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

कर्क: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। दैनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है।
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 सिंह: शिक्षा/ प्रतियोगिता के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता का योग है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9

कन्या: प्रेम करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो अपने प्रेमी से विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

तुला: धार्मिक कार्यो में रुझान और धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है।  कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2

 धनु: कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है. लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3

 मकर: समय आय, पद, प्रतिष्ठा के लिए शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा।
शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5

कुंभ: आराम कम दौड़ धूप अधिक रहेगा। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। श्रीदुर्गा सप्तशती तथा श्रीदुर्गा कवच का नित्य पाठ करना कन्याणाकारी रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6

मीन: इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पडऩे से आय के साधनों में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। परतुं केतु के कारण स्वास्थ्य नर्म तथा खर्चों में विशेष तेजी रहेगी। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

आज का पंचांग
26 मार्च, तिथि ७, वार गुरू, नक्षत्र मृग., योग आयु, चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश 14/12, भद्रा 24/55 से


कैसे मिले अर्घ्य का सही फल..? 
अर्घ्य देने के हानि - लाभ 
सूर्य को अर्घ्य दें : सूर्य को नित्य अर्घ्य देना किसी भी व्यक्ति के लिए आरोग्यता व सौभाग्य प्रदायक माना गया है। यह अर्घ्य तांबे के पात्र में जल भरकर उसमे एक चुटकी रोली या लाल चंदन का चूर्ण, हल्दी, अक्षत, एक लाल पुष्प डालकर लाल वस्त्र धारणकर गायत्री मंत्र के सात बार उच्चारण के साथ साथ चरणों में सात बार दें ।
चंद्रमा को पूर्णिमा के दिन दूध का अर्घ्य दें : यदि मन में बहुत जादा चंचलता हो, कहीं मन न लगे, बार बार उल्टे सीधे विचार आये तो चांदी के पात्र में थोड़ा सा दूध लेकर के चंद्र उदय होने के बाद संध्याकाल में अर्घ्य दें, विशेषकर पूर्णिमा के दिन तो अवश्य दें। चंद्र को अर्घ्य देना मन में आ रहे समस्त बुरे विचार, दुर्भावना, असुरक्षा की भावना व माता के खऱाब स्वास्थ्य को तत्काल नियंत्रित कर लेता तथा आपके मन को संतुष्टि देता है।
भगवान गणेश को विशेष अर्घ्य दें : जब भी कोई नया काम शुरू करें या किसी विशेष व आवश्यक कार्य पर जा रहे है और कोई विधि न मालूम हो तो भगवान गणेश को मिट्टी या धातु (तांबा, पीतल) के पात्र से जल में दूर्वा, अक्षत, रोली, हल्दी चूर्ण, इत्र, कुमकुम, चंदन का चूर्ण, एक रुपए का सिक्का और एक खड़ी सुपारी डालकर अर्घ्य देने के बाद अपना कार्य निश्चिंत होकर प्रारंभ कर दें। हर कार्य में सफलता ही हाथ आएगी।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.