(27/03/2015) 
हर्ष विहार एसएचओ हुए सम्मानित
सैंट मार्क्स सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कुल हर्ष विहार के संस्थापक स्व. इलम सिंह राणा की 29वीं पुण्यतिथि पर एक सम्मान रतन समारोह का प्रोग्राम कराया गया। इस प्रोग्राम में शिक्षा विदों को सम्मानित किया गया।

यह प्रोग्राम 24 मार्च को हुआ था। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश अग्रवाल पुर्व सांसद को निमंत्रण दिया गया। साथ ही इस प्रोग्राम में फतेह सिंह विधायक , गोकलपुरी, जगदीश प्रधान विधायक, घोंडा , मनोज त्यागी, सविता शर्मा, मनोज धामा और बलराज सिंह निगम पार्षद मौजूद थे। हर्ष विहार में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर्ष विहार के एसएचओ सुरेंद्र गुलिया को भी सम्मानित किया। शिक्षा विदों को सम्मान देने के लिए एसएचओ सुरेंद्र गुलिया प्रोग्राम में मौजूद थे। सुरेंद्र गुलिया ने शिक्षा से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। वहीं

उन्होंने कहा कि आज के जीवन में शिक्षा का महत्वपुर्ण स्थान हैं। स्व. इलम सिंह राणा ने अपने जीवन में शिक्षा पर बहुत ज़ोर दिया जभी उनके नेक काम की वजह से स्कूल भी चल रहे हैं। 

अली अब्बास नक़वी - संवाददाता

Copyright @ 2019.