(27/03/2015) 
भारत रत्न बीआर अंबेडकर की मूर्ति की प्रतिक्षा करता टीवी टावर
दिल्ली के प्रीतमपुरा में एक बड़ा सा टावर है आप सभी टीवी टावर के नाम से बखुबी जानते होंगे। लेकिन क्या आपको इसका पूरा नाम पता है.चलिये हम बताते हैं

 इसका पूरा नाम है बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर टीवी टावर। जी हां ये है इसका पुरा नाम लेकिन इस टावर में अभी तक हमारे देश के भारत रत्न भीम राव अंबेडकर की एक मुर्ति तक नहीं है।

आइए आपको बताते है कि कब डॉ भीम राव अंबेडकर टीवी टावर इसका नाम रखा गया।

7 नंवबर 1988 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने इस टावर का उद्घाटन किया। जिसके बाद 10 अप्रैल 1992 को इस टावर का नाम बदल डॉ बीआर अंबेडकर टावर रख दिया गया। यह नाम तत्कालीन सुचना एंव प्रसारण मंत्री अजीत कुमार पंजा ने बदला। 10 अप्रैल के बाद से इस टावर का नाम बदल दिया गया। लेकिन 23 साल के बाद भी आज तक डॉ बीआर अंबेडकर की एक मूर्ति भी टीवी टावर को नही मिल सकी। बाबा साहब की मूर्ति के बिना ही इसका नाम डॉ बीआर अंबेडकर टावर है।

वहीं जब समाचार वार्ता ने इस बारे में डिप्टी डॉयरेक्टर जनरल पीके सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक मुर्ति लगाने का हमे कोई प्रोपोज़ल नहीं आया है जैसे ही हमें मुर्ति लगाने का निर्देश होगा हम लगाएंगे।

गौरतलब है कि बाबा साहब के नाम से टावर है जिसे लोगों को पता भी नहीं चल पाता क्योंकि कोई ऐसी मुर्ति तक नहीं कि जिससे लोगों को याद रह सके।

अली अब्बास नक़वी - संवाददाता 

Copyright @ 2019.