(09/04/2015) 
BSF एयर विंग हुआ और भी शक्तिशाली
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने सौंपे बी.एस.एफ.(सीमा सुरक्षा बल) को दो नये Mi-17 v5 हेलीकॉप्टर। 'रक्षा की प्रथम पंक्ति' के नाम से मशहूर देश का विशिष्ट अर्द्धसैनिक बल 'सीमा सुरक्षा बल' जो अपनी स्थापना समय (सन 1965) से ही भारत - पाकिस्तान और बंगलादेश से लगतीं भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा में निरंतर मुस्तैद है, के एयर विंग की शक्ति और भी बढ़ गई है।

बी.एस.एफ. एयर विंग का मुख्य दायित्व सीमाओं पर अपने ट्रूप्स को मदद करना एवं देश के आन्तरिक इलाकों में बी.एस.एफ. द्वारा संचालित नक्सलरोधी अभियानों को हवाई मदद प्रदान करना है। 
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने आज 09 अप्रैल 2015 को शाम 03:00 बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित सफदरजंग एयरपोर्ट पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 'सीमा सुरक्षा बल' के एयर विंग को दो नये MI-17 v5 हेलीकॉप्टर समर्पित किये इस समारोह में देवेन्द्र कुमार पाठक, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल सहित इस बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ मीडिया की भी उल्लेखनीय मौजूदगी थी। 
इस अवसर पर अपने संबोधन भाषण में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने देवेन्द्र कुमार पाठक, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बी.एस.एफ. एयर विंग के सभी अधिकारियों, कार्मिकों सहित पूरे बी.एस.एफ. की प्रशंसा की। अपने वक्तव्य में रिजीजू ने बी.एस.एफ.एयर विंग ने जमकर सराहना की और बताया कि निश्चित रूप से इस विंग का भविष्य उज्वल है और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में बी.एस.एफ. एयर विंग अत्यंत ही पेशेवर तरीके से अपने और राष्ट्र के समक्ष आने वाली कठिन से कठिन चुनौतियों का मुंहतोड़ जवाब देगा। इस समारोह के दौरान माननीय गृह राज्य मंत्री ने महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल के साथ इस हेलिकाॅप्टर का मुआयना भी किया और काॅकपिट में बैठकर इसकी बागडोर भी सम्भाली।
Copyright @ 2019.