(09/04/2015) 
2025 तक एलियंस का पता चल जाएगा
नई दिल्ली। अमरीका की स्पेस एजेंसी नासा के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा है कि वर्ष 2025 तक इस बात का पता चल जाएगा की एलियंस होते हैं और अगले 25 से 30 साल में उनके होने के 'पुख्ता प्रमाण' मिल जाएंगे। एजेंसी के मुख्य वैज्ञानिक एलेन स्टोफन ने कहा कि एक दशक के अंदर संभवत हमें इस बात के सबूत मिल जाएंगे कि पृथ्वी के अलावा भी इस दुनिया में जिंदगी है।

पृथ्वी के अलावा दूसरी दुनिया को लेकर आयोजित नासा की बैठक में एलेन ने यह विचार रखे। उन्होने कहा कि हमें पता है कि कहां ढूंढना है, यह भी पता है कि कैसे ढूंढना है। ज्यादातर मामलों को लेकर हमारे पास तकनीक मौजूद है और इसे जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा। मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर चल रहे हैं।

नासा के साइंस मिशन डाइरेक्टोरेट में सहयोगी प्रशासक जॉन ग्रन्सफील्ड ने भी इस बात का दावा किया की इस बात के जल्द संकेत मिल जाएंगे की पृथ्वी से भी बाहर कोई दुनिया बस्ती है।

मणिका सोनल

Copyright @ 2019.