(10/04/2015) 
पीएम मोदी ने जताया एतराज, लखवी हुआ रिहा
भारत में मुंबई हमले के मास्टर माइंड ज़की उर रहमान लखवी को पाकिस्तान जेल से रिहाई मिल गई है। पाकिस्तान जेल ने आज लखवी को रिहा कर दिया है। लखवी की रिहाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतराज़ जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ फ्रांस ने भी लखवी की रिहाई पर ऐतराज जताया। मुंबई हमलों के आरोपी ज़की-उर-रहमान लखवी की रिहाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतराज़ जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे आतंकवादी की रिहाई पर उन्हें दुख है। लखवी की रिहाई पर फ्रांस ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक एक फ्रेंच डेलिगेशन ने कहा कि लखवी की रिहाई भारत और दुनिया के लिए अच्छी नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि भारत और फ्रांस काउंटर टेररेज़म में एक साथ हैं। 

पाकिस्तान में भारतीय हाई कमिश्नर ने पाकिस्तान के विदेश सचिव से मुलाकात कर इस रिहाई पर सख्त ऐतराज़ जताया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसे निराशाजनक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 
कोर्ट के आदेश के बाद सरकार के लिए लखवी को जेल में रखना मुश्किल हो गया था। इससे पहले भी लखवी को एक अदालत से रिहाई मिल गई थी। लेकिन सरकार ने अपहरण से जुड़े एक मामले में लखवी को फिर से जेल भेज दिया था। इसके बाद गुरुवार को लाहौर हाई कोर्ट ने यह कहते हुए लखवी की रिहाई का आदेश दिया कि सरकार उसके खिलाफ पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाई है। 

गौरतलब है कि लखवी पर मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। साल 2008 में हुए इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें विदेश नागरिक शामिल थे। 
Copyright @ 2019.