(17/04/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आपका 17 अप्रैल का दिन
शुक्रवार 17-०4-2०15 आज का पंचांग 17 अप्रैल, तिथि १३, वार शुक्र, नक्षत्र उ.भा., योग ऐन्द्र, चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश

मेष: धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना होगा। आर्य की अपेक्षा खर्चे अधिक होंगे।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक6

 

वृष: मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक3

 

मिथुन: इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक7

 

कर्क: आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैंतो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैंतो थोड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: काला शुभ अंक9

 

सिंह: विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। मासान्त में विदेशी मित्रों से दान एवं सुख प्राप्त होगा। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी। 

शुभ रंग: हरा शुभ अंक3

 

कन्या: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक9

 

तुला: कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। सुख समाचार मिलने के आसार हैं। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक1

 

वृश्चिक: व्यापार में दूर दराज जाना पड़ सकता है। नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक2

 

धनु: यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना भी सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक1

 

मकर: लाभ खर्च की संभावना अधिक है। परिवारिक व व्यवसायिक उलझनें भी हों सकती है। विद्यार्थियों वर्ग को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक8

 

कुंभ: स्वभाव में क्रोध।  लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव व खर्च अधिक होगा। धन लाभ लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं।

शुभ रंग: काला शुभ अंक8

 

मीन: धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यथ की दौड़ धूप होगी। कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक2

 

बंदरों को गुड़-चना खिलाने से मिट जाते हैं पुराने पाप

नसीब,भाग्य या किस्मत ऐसे शब्द हैं जिनसे हमारे सुख और दुख का सीधा संबंध है। शास्त्रों के अनुसार हमारे कर्मों से ही भाग्य या नसीब बनता है। हमें जीवन में कितना सुख मिलेगा और कितना दुख ये पूर्व समय और पूर्व जन्म में किए गए कर्मों के आधार पर निर्भर है। किसी व्यक्ति को कुंडली के किसी ग्रह दोष के कारण अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसका मतलब यही है कि उसका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। भाग्य संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में एक सटीक उपाय बताया हैजिससे शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं।

शास्त्रों के अनुसार पुराने समय से ही किसी भी प्रकार की समस्या या मनोकामना की पूर्ति के लिए हनुमानजी का पूजन श्रेष्ठ उपाय माना गया है। कलयुग में हनुमानजी बहुत ही जल्द प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं। इनकी नियमित आराधना से कुंडली के सभी ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। साथ ही पुराने पाप कर्मों का अशुभ प्रभाव भी नष्ट हो जाता है और व्यक्ति को दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाता है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला,सेक्टर 34 सीकेनरा बैंक के सामने न्यू शिमलाएस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.