(18/04/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आपका 18 अप्रैल का दिन
शनिवार 18-०4-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 18 अप्रैल, तिथि ३०, वार शनि, नक्षत्र रेव., योग वैधृ, चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश

मेष: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

 

वृष: किसी भी प्रकार का टेंशन ना लें। दिन सामान्य है। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 

मिथुन: इस आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

 

कर्क: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  दैनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है।

शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 

सिंह: शिक्षा/ प्रतियोगिता के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता का योग है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9

 

कन्या: प्रेम करने वालों के लिए माह अच्छा रहेगा। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो अपने प्रेमी से विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

तुला: धार्मिक कार्यों में रुझान और धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है।  कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक: स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2

 

धनु: कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है. लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3

 

मकर: समय आय, पद, प्रतिष्ठा के लिए शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा।

शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5

 

कुंभ: आराम कम दौड़ धूप अधिक रहेगा। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। श्रीदुर्गा सप्तशती तथा श्रीदुर्गा कवच का नित्य पाठ करना कन्याणाकारी रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6

 

मीन: इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पडऩे से आय के साधनों में सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। परतुं केतु के कारण स्वास्थ्य नर्म तथा खर्चों में विशेष तेजी रहेगी।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

 

घर के दरवाजे से आवाज आती है तो रखें ये ख्याल

घर में रहने वाले लोगों का भाग्य कितना अच्छा है या होगा और वे अपने जीवन में कितनी उपलब्धियां हासिल करेंगे यह काफी हद तक घर के दरवाजों पर निर्भर करता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जो हमारे भाग्य को बदलने में मदद करते हैं। वास्तु के अनुसार दरवाजों से पॉजीटिव और नेगेटिव दोनों प्रकार की एनर्जी प्रवेश करती है। यदि दरवाजे में वास्तु दोष होंगे तो नेगेटिव एनर्जी घर में ज्यादा प्रभाव डालती है और पॉजीटिव इफेक्ट को कम करती है।

वास्तु शास्त्र में दरवाजों पर विशेष ध्यान दिया गया है और दरवाजे से संबंधित कई उपयोगी टिप्स दिए गए हैं। इसके अनुसार यदि दरवाजा बंद करने या खोलने पर किसी भी प्रकार की आवाज आती है तो यह शुभ नहीं होता है। ऐसा होने पर घर के सदस्यों को मानसिक तनाव तो झेलना पड़ता है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी सक्रिय हो जाती है।  घर में धन के प्रवाह पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से दरवाजा बंद करते और खोलते समय आवाज नहीं आनी चाहिए। साथ ही दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए,शुभ रहता है। दरवाजे के वास्तु दोष को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि इस पर कोई शुभ चिन्ह लगा दिया जाए। शुभ चिन्ह जैसे गणेशजी का चित्र, स्वास्तिक, ऊँ आदि बनवाए जा सकते हैं। ऐसा करने पर कुछ समय में घर के सभी सदस्यों के भाग्य को बल मिलेगा और समस्याएं दूर होंगी।

 

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.