(18/04/2015) 
स्मृति का बदल सकता है मंत्रालय!
भारत की एचआरडी मंत्री स्मृति इरानी का मंत्रालय बदल सकता है। हाल ही में 4 सांसदों द्वारा लिखा गए पत्र में भी स्मृति ईरानी को हटाने की मांग की गई है। स्मृति ईरानी का शुरू से ही इस मंत्रालय पर विवाद रहा है।

जब उन्हें यह मंत्रालय सौंपा गया था तो उनकी शैषिक योग्यता के उपर भी सवाल उठने लगे थे। वहीं अब मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को केंद्र सरकार की तरफ से एक और झटका लगा है। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से मिले आदेश के मुताबिक स्मृति संजय काचरू को अपना ओएसडी नहीं रख सकती हैं।

सरकार की तरफ से संजय काचरू को निर्देश दिए गए हैं कि वो ना ही ऑफिस जाएं और ना ही स्मृति ईरानी के काम में मदद करें। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकालने के बाद ये कदम उठाकर बीजेपी स्मृति को कड़ा संदेश देना चाहती है।

गौरतलब है कि पहले से ही खबरें आ रही थीं कि संघ स्मृति के कामकाज से खुश नहीं है। स्मृति ईरानी को जल्द ही इस नाराजगी का खामियाजा भरना पड़ सकता है। चर्चा तेज हो रही है कि जल्द ही उनका मंत्रालय बदल सकता है। दरअसल स्मृति के कामकाज के तरीकों ने ना केवल संघ बल्कि मंत्रालय के अधिकारी भी खफा है।

Copyright @ 2019.