(19/04/2015) 
जानिए क्या कहता है आप का आज का भाग्यफल
रविवार 19-०4-2०15 आज का पंचांग 19 अप्रैल, तिथि १, वार रवि, नक्षत्र अश्वि, योग विष्क प्रीति, चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश

मेष: राश पर मंगल-शुक्र का योग बना हुआ है। धन खर्च होने के आसार हैं। संसारिक कार्यों में प्रगति होगी। गृह में खुशी का वातावरण बनेगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

वृष: व्यापार में लाभ होगा। रूके काम बनेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान में सतर्कता बरतें व्यर्थ की भागदौड़ और फिजुल खर्चा अधिक होगा। किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 3

 

मिथुन: जबरदस्त लाभ मिलेगा, नये व्यापार के अवसर मिलेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी. यात्रा लाभदायक होगी और मन प्रसन्न रहेगा। नया मकान, वाहन आने के संकेत

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

 

कर्क: आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कफ, वित्त विकार हो सकता है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

 

सिंह: अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यो की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 8

 

कन्या: इस समय में प्रेम विषयों के लिए स्थिति पहले से बेहतर हो जायेगी। इन संबंधों में इससे पहले जो तनाव बना हुआ था, वह दूर होगा. आपके नये रिश्ते, नये मित्र बनेंगे।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

 

तुला: . इस अवधि में बने संबंध दीर्घकाल में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। मित्रों के साथ आप अपने शौक पूरे करने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

 

वृश्चिक: मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में एहतियात बरतें। रूका धन प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची बढऩे के संकेत।

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9

 

धनु: व्यावसायिक विस्तार व नयी योजनाओं को आरंभ करने का कार्य किया जा सकता है। धन का व्यय व्यर्थ विषयों पर होने से रोकना होगा।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

 

मकर: आर्थिक उन्नति के लिए यह समय उतम रहेगा। आत्मविश्वास का भाव आप में बना हुआ है, इसलिए शीघ्र ही आप स्थिति को अपने नियंत्रण में लेंगे।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

 

कुंभ:आपके लिए शुभ साबित होगा। परिश्रम करते रहें और फिजूलखर्ची से बचें। आज आपको इस बात को समझना होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

 

मीन: स्वास्थ्य संबंधी कई दिनों से चली आ रही समस्या से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 7

 

रूद्राक्ष के फायदे

रूद्राक्ष धारण करने का सबसे बड़ा फायदा यह माना जाता है कि इसे धारण करने का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। रूद्राक्ष को पहनने के लिए कोई नियम नहीं है। यह कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थिति में धारण कर सकता है। रूद्राक्ष के मुख की पहचान उसे बीच से दो टुकड़ों में काट कर की जा सकती है। जितने मुख होते हैं उतनी ही फांके नजर आती हैं। हर रूद्राक्ष किसी न किसी ग्रह और देवता का प्रतिनिधित्व करता है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

 

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.