(21/04/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आप का आज का दिन
मंगलवार 21-०4-2०15 आपकी किस्मत के सितारे

आज का पंचांग

 21 अप्रैलतिथि 3, वार मंगलनक्षत्र कृतियोग सौभाचंद्रमा वृष राशि में प्रवेश

मेष: परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय है। शत्रु परास्त होंगेपरंतु गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। मुकदमे में सफलता मिलेगी।  आपकी अनैतिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक2

 

वृष: भाग्य के भरोसे न रहें। मेहनत पर ध्यान दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलत फहमियां दूर होंगी।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक5

 

मिथुन: आपका पराक्रम बहुत अधिक बढ़ेगापरंतु खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। घर की मरम्मत या किसी घरेलू काम में धन खर्च होगा। हो सके तो व्यापारिक यात्राओं से बचें।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक1


कर्क: वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विशेषकरयदि उच्च रक्तचाप के मरीज हैंतो विशेष सावधानी बरतें।

 शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक4

 

सिंह: व्यावसायिक खर्चों पर नियंत्रण रखने के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों के लिए विदेश यात्राएं कर सकते हैं। वैवाहिक योग के आसार हैं। धार्मिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक3

 

कन्या: कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। मनोबल की वृद्धि कैरियर के मार्ग की बाधाओं में कमी कर सफलता की संभावनाएं बनायेगी।

शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक8

 

तुला: प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मध्यावधि में विदेश स्थानों से आपके मित्रतापूर्ण संबंध बन सकते हैं। इस अवधि में आपके लिए प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक5

 

वृश्चिक: नारंगी रंग आज आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। काले और नीले रंग के वस्त्रों आदि का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक2

 

धनु: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक5


मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक7

 

कुंभ: अत्यधिक पराक्रमभाई बहनों से मधुर संबंधराज्य या पिता से जबरदस्त लाभसरकारी क्षेत्रों में दबदबाभाग्य प्रबलशत्रुओं पर प्रभाव एवं यात्रा अत्यंत ही फलदायी होगी।

शुभ रंग: गहरा सलेटी शुभ अंक1


मीन: आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैंतो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैंतो थोड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: काला शुभ अंक2

 

अक्षय तृतीया पर है विशेष महामंगलकारी योग

मंगलवार 21 अप्रैल यानि इस वर्ष सूर्य मेषचन्द्रमावृषभ और गुरु कर्क राशि में रहकर अक्षय तृतीया पर 11 वर्ष के बाद एक अत्यंत ही महामंगल योग बना रहे हैं।  21 अप्रैल को सुबह 11.59 बजे तक कृतिका व इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा। चन्द्रमा के उच्च राशि में रहने से दोनों नक्षत्र भी हर प्रकार के कार्यों में शुभता बढ़ाएंगे। इस कारण सर्वार्थ सिद्धि व सौभाग्य योग खरीदी के लिए शुभ रहेंगे।

क्यों है अक्षय तृतीया का विशेष महत्व

अक्षय तृतीया (अखातीज) को अनंत-अक्षय-अक्षुण्ण फलदायक कहा जाता है। जो कभी क्षय नहीं होती उसे अक्षय कहते हैं। कहते हैं कि इस दिन जिनका परिणय-संस्कार होता है उनका सौभाग्य अखंड रहता है। इस दिन महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान होता है जिससे अक्षय पुण्य मिलता है। इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता हैक्योंकि शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। समस्त शुभ कार्यों के अलावा प्रमुख रूप से शादीस्वर्ण खरीदनेनया सामानगृह प्रवेशपदभार ग्रहणवाहन क्रयभूमि पूजन तथा नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।

भविष्य पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सतयुग एवं त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ था। भगवान विष्णु के 24 अवतारों में भगवान परशुरामनर-नारायण एवं हयग्रीव आदि तीन अवतार अक्षय तृतीया के दिन ही धरा पर आए। तीर्थ स्थल बद्रीनारायण के पट भी अक्षय तृतीया को खुलते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी के चरण दर्शन केवल अक्षय तृतीया को होते हैं। वर्ष में साढ़े तीन अक्षय मुहूर्त हैउसमें प्रमुख स्थान अक्षय तृतीया का है। यह हैं- चैत्र शुक्ल गुड़ी पड़वावैशाख शुक्ल अक्षय तृतीयाआश्विन शुक्ल विजयादशमी तथा दीपावली की पड़वा का आधा दिन। इसीलिए इन्हें वर्ष भर के साढ़े तीन मुहूर्त भी कहा जाता है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमलासेक्टर 34सीकेनरा बैंक के सामने न्यू शिमलाएस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.