(21/04/2015) 
भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही हाफिज ने
नई दिल्ली । मुंबई हमलों का मास्टरमांइड हाफिज सईद अक्सर भारत के खिलाफ जहर उलगता रहता है। एक बार फिर हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ आग उगली है। इस बाद सईद ने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की चेतावनी दी है। पाकिस्तान में हुए एक रैली के दौरान हाफिज सईद ने कहा कि उसका अगला टारगेट हिंदुस्तान है और वह इसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

जमात उद दावा प्रमुख ने रैली में कहा कि अमरीका और रूस ने अफगानिस्तान पर हमला बोला। हमने अपने अफगान भाइयों के साथ उनके खिलाफ जिहाद छेड़ा। हमने उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अब दुनिया में सिर्फ दो और शक्तियां बच गई हैं, जिसमें पहला हिंदुस्तान है और दूसरा इजरायल। इंशा अल्लाह हम जिहाद के जरिए भारत और इजरायल के भी टुकड़े-टुकड़े कर देंगे, फिर दुनियाभर में इस्लाम की हुकूमत होगी।

कुछ दिन पहले ही हाफिज सईद ने पाकिस्तान के एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कश्मीरियों की मदद करना हमारा जेहाद है। हम पाकिस्तानी फौज और हुकूमत के साथ मिलकर कश्मीरियों की मदद करते हैं। हाफिज ने भारत को धमकी दी कि वह पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर भारत पर हमला करेगा। आतंक के आका हाफिज सईद ने कश्मीर के अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। मसर्रत आलम ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। गौरतलब हैं कि हाफिज सईद पर 29 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए फिदायिन हमले की पूरी साजिश रचने का आरोप है। उस हमले में पाकिस्तान से आए 10 दहशतगर्दाे ने मुंबई में आतंकी घटना को अंजाम देते हुए 166 लोगों की जान ली थी।

Copyright @ 2019.