(22/04/2015) 
किसानों के साथ अब आप की बारी
किसानों को अपने तरफ लेने की मुहिम पुरी तरह से चल चुकी है। जहां कांग्रेस ने अपनी राहुल, सोनिया के नेतृत्व में किसान रैली की तो इनेलो ने भी पुरे हरियाणा में अपनी किसान की रैली निकाली थी। तो ऐसे में दिल्ली की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी कैसे पिछे छुट सकती है।

भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान रैली का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इस रैली का नेतृत्व करेंगे। लेकिन जंतर मंतर से संसद तक मार्च में केजरीवाल हिस्सा नहीं लेंगे। खबर यह भी है कि संसद मार्च की इजाजत नहीं मिलने के कारण मार्च को स्थगित कर दिया गया है। इस रैली में बात किसानों की होगी और लड़ाई आर-पार की नहीं बल्कि कुछ घंटो की होगी।

 

पार्टी ने इस रैली के लिए बाकायदा संजय सिंह के नेतृत्व में किसान संघर्ष समिति भी गठित कर दी है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि पंजाब, हरियाणा ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत महाराष्ट्र ,बिहार, झारखण्ड से भी किसान आप की किसान रैली में शामिल होने आएंगे। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को हिदायत दी है कि मीडिया को उनके नजदीक ना आने दिया जाए।

 

पार्टी के नेता आशुतोष इसे सिर्फ केंद्र की गूंगी-बहरी सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने का जरिया बता रहे हैं। संसद का सत्र चल रहा है इसलिए एक सांकेतिक मार्च भी संसद की तरफ किया जाएगा, लेकिन कानून को हाथ में नहीं लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आप की रैली को संसद मार्च की इजाजत नहीं दी है।

 

उधर, आप नेता कुमार विश्वास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, वह छुट्टी और मनोरंजन दौरे से आ गए हैं। अब वह किसानों के कल्याण के बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा को कैसे फायदा पहुंचाया गया।

Copyright @ 2019.