(25/04/2015) 
जानिए क्या कहता है आप का आज का भाग्यफल
शनिवार 25-०4-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 25 अप्रैल, तिथि 7, वार शनि, नक्षत्र पुन., योग धृति, चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश


मेष: कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना हो सकता है। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। आय की अपेक्षा खर्चे अधिक होंगे। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

वृष: वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मिथुन: किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कर्क: यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। आपकी आय बढ़ सकती है। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

सिंह: विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। मासान्त में विदेशी मित्रों से दान एवं सुख प्राप्त होगा। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी।  
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

कन्या: दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

तुला: नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। सुख समाचार मिलने के आसार हैं। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

वृश्चिक: विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में दूर दराज जाना पड़ सकता है। नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। 
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

धनु: यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना में सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

मकर: सेहत के लिहाज से समय बेहतर है। परिवारिक व व्यवसायिक उलझनें भी हों सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

कुंभ: मानसिक तनाव व खर्च अधिक होगा। शुभकाम होंगे। धार्मिक कार्योंे में खर्च हो सकता है।। स्वभाव में क्रोध।  लेन-देन में सावधानी बरतें। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

मीन: धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यर्थ की दौड़ धूप होगी। कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2

मंगल के अमंगल प्रभाव कैसे हो दूर?
मंगल ग्रह रक्त,जीवन और शरीर को प्रभावित करता है। विवाह में देरी करता है।
व्यक्ति कुरुप, झूठा, झगड़ालु, व्यभिचारी, कपटी, गरीब जैसी अनेक बुराइयों। 
मंगल  के अमंगल प्रभाव को कम करने के लिए हनुमानजी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। गुरु एवं शुक्र का उपाय और सूर्य एवं चंद्रमा की वस्तुओं का दान करना चाहिए। दूध तथा दूध से बनें खाद्य पदार्थ दान करने चाहिएं। शनिदेव की विशेष आराधना करें। हनुमानजी को सिंदूर-तेल चढ़ाना चाहिए। कन्याओं को दूध और  चांदी का दान चाहिए। अमावस्या को धर्म स्थान में खीर व मीठा भोजन दान चाहिए ।  झूठ ना बोलें औरचीज मुफ्त में ना लें। भाई और मित्रों की सहायता करें तथा भाई और साले  से कृपा प्राप्त  करें और ध्यान रखें। रेवडिय़ां और बताशे नदी में प्रवाहित करने चाहिए। बिजली का व्यवसाय न करें। मीठा अवश्य खाएं। सफेद रंग का उपयोग करें। सफेद रंग का रुमाल साथ रखें। माता की सेवा  करना चाहिए। साधु-संतों तथा बंदरों को खाना खिलाना चाहिए। रात को सोते समय सिर के पास पानी का बर्तन भरकर रखें और सुबह पेड़-पौधों में वह पानी डालना चाहिए। इसके अतिरिक्त धार्मिक कार्य करें।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.