(27/04/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
सोमवार 27-04-2015 आपकी किस्मत के सितार आज का पंचांग २७ अप्रैल, तिथि ९, वार चंद्र, नक्षत्र आश्ले, योग गंड, चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश

मेष: बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी। प्रियजनों से मिलाप होगा। विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। 

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: ३


वृष: किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार हो सकता है। बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा संदर्भों में लापरवाही से बचें। बुजुर्गों की सेवा करें। 

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: १


मिथुन: अपनों के साथ समय व्यतीत होगा। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: ४


कर्क: संयमित दिनचर्या का बढिय़ा असर दिखेगा। परिवार के लोगों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उत्तरदायित्व संभालना पड़ सकता है।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: २


सिंह: पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। पैतृक संपत्ति में पुन: अधिकार प्राप्त होगा। कुछ मामलों में धनाभाव हो सकता है। अत: ध्यान रखें।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: १


कन्या: जायदाद के कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग विद्यमान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: ९


तुला: कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। लेन-देन में फंसी पूंजी वापस मिलने के आसार। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: ७


वृश्चिक: खान-पान में सावधानी बरतें। कारोबार को बेहतर बनाने के कारगर उपायों पर अमल हो सकता है। निवेश व विदेश संदर्भों में स्थिति लाभदायी हो सकती है। 

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: ६


धनु: माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी बनाएं रखें। 

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: ५


मकर: आय में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन आप उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। 

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: ७


कुंभ: धार्मिक कार्यों में रूचि। जीवनस्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ेगी। सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों में बर्ताव से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: ३


मीन: धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: १

हर समस्या को दूर करें मां दुर्गा के ये मंत्र

दरिद्रता, दुख आदि के नाश के लिए

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि। दारिद्र्यदु: खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदास्स्र्द्रचित्ता।।


घर में कलह, अशांति को दूर करने के लिए

यदि घर में आए दिन छोटी-मोटी बातों को लेकर जंग छिड़ती हो और ऐसा लगता हो कि सब कुछ आपके पास होते हुए भी घर में अशांति का वास है। यदि पति या पत्नी में से कोई एक भी इस मंत्र का जाप करें तो फायदा मिलेगा। इससे अशांति दूर ही नहीं होगी, बल्कि रिश्तों के बीच स्नेह को जगह मिलने लगेगी।

मंत्र-घां घीं घूं घूर्जटे। पत्नी वां वीं वूं वागधीश्वरी।। क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवी। शां शीं शूं में शुभं कुरू।।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर ३४ सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-८२६३८-८२६३८ और ९२१८२-०००१३, १४ आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.