(28/04/2015) 
जानिए क्या कहता है आप का भाग्यफल
मंगलवार 28-०4-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 28 अप्रैल, तिथि १०, वार मंगल, नक्षत्र मघा, योग वृद्धि, चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश

मेष: धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। आय की अपेक्षा खर्चे अधिक होंगे। कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना हो सकता है। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

वृष: उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मिथुन: छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कर्क: यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। आपकी आय बढ़ सकती है। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

सिंह: धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी।  
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

कन्या: दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

तुला: कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा। सुख समाचार मिलने के आसार हैं। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

वृश्चिक: व्यापार में दूर दराज जाना पड़ सकता है। नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। 
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

धनु: घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

मकर: सेहत के लिहाज से समय बेहतर है। परिवारिक व व्यवसायिक उलझनें भी हों सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

कुंभ: स्वभाव में क्रोध।  लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव व खर्च अधिक होगा। शुभकाम होंगे। धार्मिक कार्योंे में खर्च हो सकता है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

मीन: धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यर्थ की दौड़ धूप होगी। कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2
 
इसलिए सूर्य को चढ़ाते हैं जल
सूर्य ग्रहों के स्वामी हैं। ये पंचदेवों में एक हैं। जीवन को व्यवस्था सूर्य से ही मिलती है। पुराणों में सूर्य की उपासना को सभी रोगों को दूर करने वाला बताया गया है। हिंदू संस्कृति में अर्घ्य दान यानी जल देना सामने वाले के प्रति श्रद्धा और आस्था दिखाने का प्रतीक है। लिहाजा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देने का अर्थ है जीवन में संतुलन को आमांत्रित करना। अघर्य देते समय सूर्य के नामों का उच्चारण करने का विधान है। 
-जल से छनकर जब सूर्य की किरणें शरीर पर पड़ती हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे शरीर में रोग से लडऩे की शक्ति बढ़ती है साथ ही आस-पास सकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।
-ज्योतिषशास्त्र में कहा जाता है कि कुण्डली में सूर्य कमज़ोर स्थिति में होने पर उगते सूर्य को जल देना चाहिए। सूर्य के मजबूत होने से शरीर स्वस्थ और उर्जावान रहता है। इससे सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.