(30/04/2015) 
जानिए क्या कहता है आप का आज का भाग्यफल
वीरवार 3०-०4-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 3० अप्रैल, तिथि १२, वार गुरू, नक्षत्र उ.फा., योग व्या., चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश

मेष: स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना होगा। आर्य की अपेक्षा खर्चे अधिक होंगे। 

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6


वृष: वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

 

मिथुन: किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। 

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

 

कर्क: यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। आपकी आय बढ़ सकती है। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। 

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

 

सिंह: विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। मासान्त में विदेशी मित्रों से दान एवं सुख प्राप्त होगा। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी।  

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

 

कन्या: आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

 

तुला: कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। सुख समाचार मिलने के आसार हैं। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

 

वृश्चिक: व्यापार में दूर दराज जाना पड़ सकता है। नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

 

धनु: यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना भी सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

 मकर: लाभ की बजाए खर्च की संभावना अधिक है। परिवारिक व व्यवसायिक उलझनें भी हों सकती है। विद्यार्थियों वर्ग को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

 

कुंभ: स्वभाव में क्रोध।  लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव व खर्च अधिक होगा। धन लाभ लेकिन खर्च अधिक हो सकते हैं। 

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 

मीन: धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यथ की दौड़ धूप होगी। कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2

 

बृहस्पति मंत्र की अचूक शक्ति

इस मंत्र की अचूक शक्ति से रोग, कर्ज, शत्रु बाधा खत्म होकर वाक सिद्धि, संतान, सफलता के साथ सारी संसारिक इच्छाएं पूरी हो जाती है। जानिए यह मंत्र और सरल पूजा उपाय -

गुरु बृहस्पति विद्या, भाषा, ज्ञान द्वारा निपुण व दक्ष बनाकर शाही सम्मान, पद व प्रतिष्ठा भी नियत करने वाला होता है। अगर आप भी शासकीय पद या शिक्षा से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो शास्त्रों में बताया यह बृहस्पति कवच गुरुवार या हर रोज बोलना बहुत ही जल्द और मनचाहे फल देने वाला होगा।

- गुरु बृहस्पति की प्रतिमा की गंध, अक्षत, फूल से पूजा कर धूप व दीप जला पीले आसन पर बैठ यह बृहस्पति कवच बोलें -

अभीष्टफलदं वंदे सर्वज्ञं सुरपूजितम् ।

अक्षमालाधरं शांतं प्रणमामि बृहस्पतिम् 

बृहस्पति: शिर: पातु ललाटं पातु मे गुरु: ।

कर्णौ सुरगुरु: पातु नेत्रे मेभीष्टदायक:

 गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.