(03/05/2015) 
जानिए क्या कहता है आप का आज का भाग्यफल
रविवार ०3-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 3 मई, तिथि १४, वार रवि, नक्षत्र चित्रा, योग सिद्धि, चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश

मेष: पारिवारिक वातावरण असंतोषकारक रहेगा। कामकाज मध्यम रहेगा। मानसिक अस्थिरता दूर करें और कार्यों को समय पर करने का प्रयास करें। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 4

वृष: मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। जीवन में गति आएगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। वाणी पर संयम जरूरी है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। 
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

मिथुन: आय-व्यय में संतुलन रहेगा। कष्ट से मुक्ति का योग बनेगा। धन की तंगी रह सकती है। संतान के कार्यों और व्यवहार से कष्ट होगा। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

कर्क: आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहेंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

सिंह: नया परिचय लाभदायक रहेगा। परिवार की समस्या हल होगी। व्यापार में हानि की आशंका है। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 7

 कन्या: अधिकारी असहयोग करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। घर-परिवार में अस्वस्थता रहेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा। 
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

तुला: निज प्रयासों से अपने बलबूते पर उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। कर्ज से सावधान रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: संतान की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। व्यवहारकुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर कठिनाई को दूर करके लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। 
शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 6

धनु: आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। श्रम एवं भागदौड़ से स्थिति को अपने अनुकूल बना सकेंगे। नए संबंध लाभकारी होंगे। आर्थिक योग अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

मकर: किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर हो सकेंगी। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें।
शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

कुंभ: सामाजिक स्थिति अच्छी एवं कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 9

मीन: किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। मितव्ययिता के लाभों को समझें। उत्साह, प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 5


घर में शान्ति लाए शंख, घंटी तथा बाँसुरी
भारत में ध्वनि द्वारा घर तथा वातावरण को शुद्ध करने की परम्परा कई सदियों से चली आ रही है। शंख के बारे में शोध किया गया और यह निष्कर्ष निकला कि शंख की आवाज से आसपास के सूक्ष्म कीटाणुओं में भारी कमी आ जाती है, इसी प्रकार घंटी व घंटे की आवाज से कुछ अदृश्य बुरी शक्तियां दूर होती है। चीन में इस सिंगिंग बाउल का प्रयोग परिवार के सदस्यों के बीच आपसी लगाव में सुधार लाने के लिए भी किया जाता है। इसकी ध्वनि येंग व यिन ऊर्जा में संतुलन लाती है। यदि आपको लगता है या महसूस हो रहा है कि घर-परिवार में कुछ अशांति हो रही है, तो इसका नियमित प्रयोग करने से घर की ऊर्जा शुद्ध हो जायेगी।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.