(04/05/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आप का आज का दिन
सोमवार ०4-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग ०4 मई, तिथि 15, वार चंद्र, नक्षत्र स्वा., योग व्य., चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश

मेष: व्यापारिक प्रयासों में तरक्की रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यवसाय के प्रयास जल्द ही सफल होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। 

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

वृष: विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिगड़े काम बनेंगे। यात्रा संदर्भों में लापरवाही से बचें। बुजुर्गों की सेवा करें। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 1

मिथुन: इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही आमदनी के रास्ते खुलेंगे। आजीविका के प्रयासों को सफलता मिलेगी। निवेश व विदेश संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

कर्क: संयमित दिनचर्या का बढिय़ा असर दिखेगा। परिवार के लोगों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उत्तरदायित्व संभालना पड़ सकता है।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

सिंह: इस सप्ताह कार्य व व्यवसाय में बढ़त प्राप्त होगी। संबंधित अधिकारियों के मध्य कोई अहम बैठक होगी। कुछ मामलों में धनाभाव हो सकता है। अत: ध्यान रखें।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 1

कन्या: लेन-देन में फंसी पूंजी वापस मिलने के आसार। जायदाद के कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग विद्यमान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

तुला: पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। पैतृक संपत्ति में पुन: अधिकार प्राप्त होगा। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: खान-पान में सावधानी बरतें। कारोबार को बेहतर बनाने के कारगर उपायों पर अमल हो सकता है। निवेश व विदेश संदर्भों में स्थिति लाभदायी हो सकती है। 
शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 6

धनु: सकारात्मक विचारों का उदय होगा। किए गए वादे के अनुसार कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने से हौसले बुलंद रहेंगे। अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी बनाएं रखें। 
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

मकर: आय में वृद्धि हो सकती है। आज के दिन आप उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 7

कुंभ: माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि। जीवनस्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ेगी। सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों में बर्ताव से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

मीन: अधिकारी आपकी कार्य तत्परता से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। अपनों के साथ समय व्यतीत होगा। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1


तिजोरी में रखनी चाहिए पूजा की सुपारी 

कहते हैं पूजा से मन को शांति व एकाग्रता मिलती है। इसीलिए लोग अपने घर में अक्सर किसी त्यौहार या विशेष उपलक्ष्य पर पूजन का आयोजन करते हैं। पूजन के समय सर्वप्रथम श्री गणेश का पूजन किया जाता है। गणेशजी की मुर्ति की स्थापना के साथ ही पूजा की सुपारी में भी गणेश जी का आवाह्न किया जाता है क्योंकि पूजन के समय सबसे पहले गौरी व गणेश की स्थापना जरूरी मानी जाती है।
गणेशजी का आवाह्न पूजा की सुपारी में किया जाता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार पूजा की सुपारी को पूर्ण फल माना जाता है। पूजा की सुपारी पूर्ण व अखंडित होती है। इसीलिए इसको पूजा के समय गौरी-गणेश का रूप मानकर उस पर जनेऊ चढ़ाई जाती है।
बाद में उस पूजा की सुपारी का क्या करें? 
कहा जाता है कि पूजा सुपारी को पूजन के बाद तिजोरी में रखना चाहिए क्योंकि शास्त्रों के अनुसार यह मान्यता है कि जहां गणेशजी यानि बुद्धि के स्वामी का निवास होता है वहीं लक्ष्मी का निवास होता है। इसीलिए पूजा सुपारी को पूजन के बाद तिजोरी में रखना चाहिए क्योंकि इससे घर में सुख-समृद्धि बढऩे के साथ ही घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.