(04/05/2015) 
अलकायदा के वीडियो में मोदी को बताया मुस्लिम विरोधी
आतंकी संगठन अलकायदा के एक वीडियो में पहली बार भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया गया है,इस वीडिओ के जारी होने के बाद हड़कम्प मच गया है, ताजा जारी इस वीडियो में अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और पीएम मोदी को इस्लाम का दुश्मन बताया है।

यह वीडियो अलकायदा की भारतीय विंग ने जारी किया है। भारतीय विंग का मुखिया आसिम उमर इस टेप में फ्रांस से बांग्लादेश तक का जिक्र करते हुए जहर उगल रहा है। इस टेप में मोदी को मुस्लिमों का दुश्मन बताया गया है। आसिम उमर भारतीय उप-महाद्वीप का अलकायदा प्रमुख है। दो मई को जारी इस वीडियो के जारी किये जाने के बाद से ही खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और वीडियो की जांच कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है। आतंकी संगठन ने वीडियो में बांग्लादेश के चार ब्लॉगरों की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। ब्लॉगरों की 27 फरवरी को हत्या कर दी गई थी।
Copyright @ 2019.