(05/05/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आप का आज का दिन
मंगलवार ०5-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग ०5 मई, तिथि 1, वार मंगल, नक्षत्र विशा, योग वरी, चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश

मेष: पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना हो सकता है। 

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

वृष: कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मिथुन: सामाजिक व राजनीतिक संदर्भों के महत्वपूर्ण निर्णयों में अनुभवी व विश्वासपात्र से सलाह लें। किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कर्क: छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

सिंह: आपकी आय बढ़ सकती है। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी।  
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

कन्या: धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

तुला: नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा। सुख समाचार मिलने के आसार हैं। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

वृश्चिक:  सौंदर्य, तकनीक व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों का ज्ञान रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। 
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

धनु: वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के मनोनुकूल आधुनिक प्रचलन के वस्त्राभूषण खरीदने में सफल रहेंगे। सोची गई योजना में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

मकर: सेहत के लिहाज से समय बेहतर है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवारिक व व्यवसायिक उलझनें भी हों सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

कुंभ: धार्मिक कार्योंे में खर्च हो सकता है। व्यर्थ की दौड़ धूप होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

मीन: अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै। धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2

घर पर भी की जा सकती है कालसर्प दोष की पूजा
प्रत्येक सोमवार को प्रात: सूर्योदय के समय 1 घंटे के भीतर स्नान से निवृत्त हो शुद्धिपूर्वक शिवलिंग पर 11 अक्षत यानि साबुत चावल के दाने श्री राम का उच्चारण करते हुए अर्पित करें एवं मन ही मन अपनी विशेष इच्छा का स्मरण करें। लगातार 11 सोमवार ऐसा करने से अवश्य ही वह कार्य आश्चर्यजनक रूप से संपन्न होगा। 
कालसर्प योग
जिनकी पत्रिका में कालसर्प योग है या जिन्हें पितृदोष है और जो आर्थिक तंगी या किसी अन्य कारण से नासिक या किसी तीर्थ क्षेत्र में जाकर पूजन नहीं कर सकते हैं उनके लिए यह अचूक उपाय है। 
एक ही समय एक ही स्थान पर किसी शिवलिंग के ऊपर एक मु_ी साबुत गेंहू, एक श्रीफल व एक सिक्का 1, 2, 5, या 1० का जो व्यवहार में प्रचलित हो अर्पण करें। मंत्र श्री राम किन्तु जो सिक्का प्रथम सोमवार को लिया है वही संख्या वाला सिक्का हर बार लेना है।  प्रथम गेंहू को अर्पण करें। फिर श्रीफल एवं उस पर सिक्का रख कर अर्पण करें। इस पूरी क्रिया के दौरान श्री राम का जप निरंतर करते रहें। यह एक चक्र 21 सोमवार तक करें। 21-21 के तीन चक्र संपन्न करें। इसमें 21 सोमवार के बाद एक सोमवार को नागा कर सोमवार से आरम्भ करें। 
गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.