(06/05/2015) 
जानिए क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल
बुधवार ०6-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग ०6 मई, तिथि 2, वार बुध, नक्षत्र अनु., योग परि, चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश

मेष: आजीविका के क्षेत्रों में नई प्रगति होगी। अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। मासिक आय में इजाफा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। 

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

वृष: पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। काम की अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। व्यवहार में संयंम बरतें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

मिथुन: धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है। आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

कर्क: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। किसी संस्था से कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। दैनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ सकती है। 
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

सिंह: व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। क्रोध से बचें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। नेत्र संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9

कन्या: इस सप्ताह रिश्तों में अनबन की स्थिति समाप्त करने में सफल रहेंगे। आय के साधनों को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती है। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

तुला: वैवाहिक जीवन के रिश्ते मधुरता व चाहत से खिले रहेंगे। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2

धनु: शत्रु परास्त होंगे, मुकदमे में जीत होगी। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा। ससुराल पक्ष से लाभ की प्रबल संभावना है। लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी संभव रहेगा। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3

मकर: बिगड़े काम बनेंगे। परतुं केतु के कारण स्वास्थ्य नर्म तथा खर्चों में विशेष तेजी रहेगी। मेहमान का आगमन हो सकता है। समय आय, पद, प्रतिष्ठा के लिए शुभ रहेगा। 
शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5

कुंभ: धार्मिक कार्यों में सयम व्यतीत होगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। 
आराम कम दौड़ धूप अधिक रहेगा। भूमि वाहन पर खर्च हो सकता है। 
शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6

मीन: अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। इस राशि पर गुरू की स्वगृही दृष्टि पडऩे से आय के साधनों में सुधार होगा। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

अपना घर बनाने के लिये करें ये उपाय

यदि किसी कारणवश आप अपना मकान नहीं बनवा पा रहे हैं या नया मकान नहीं खरीद पा रहे है, तो नीम की लकड़ी का एक छोटा सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्चे को दान कर दें या किसी मंदिर में रख आएं। ऐसा करने पर शीघ्र ही आपको घर मिलने के योग बनेंगे। ध्यान रहें इसके साथ ही आप अपने प्रयास भी पूरी ईमानदारी से करें। मकान बनवाने या खरीदने से पूर्व भैंसा का दान करें, तथा पुष्य नक्षत्र में ही मकान की नींव रखें या निर्माण करें। वास्तु पूजन अवश्य करायें।
आपको मकान खरीदने या बनाने में अनावश्यक देरी हो रही हो या लोन मिलने में कठिनाई हो रही हो तो निम्र उपाय करें-रविवार से शुरू करके हर रोज गाय को प्रात: गुड़ खिलाएं। ऐसा करने पर शीघ्र ही आपको घर का सुख प्राप्त होगा।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.