(07/05/2015) 
जानिए क्या कहता है आप का भाग्यफल
वीरवार ०7-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग ०7 मई, तिथि 3, वार गुरू, नक्षत्र ज्ये., योग शिव, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश

मेष: संबंधित सेवा क्षेत्रों में नाम व पहचान बनाने में अभी कठिन परिश्रम करना होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य मतभेद गहरा सकते हैं, क्रोध से बचते हुए चलें। 

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

वृष: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। रिश्ते हेतु चर्चा पहले से अधिक प्रभावी एवं गर्म रहेगी। स्वभाव में तेजी और व्यर्थ की भागदौड़ अधिक होगी। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मिथुन: अर्थ संदर्भों में किस्मत चमकेगी, कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। माता-पिता का प्यार व सहयोग मिलेगा। इस समय में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगनशीलता व निरंतर मेहनत के भाव से प्रयास करेंगे। 
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कर्क: इस सप्ताह सुखद व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। प्रेम प्रकरणों में थोड़ी एहतियात की जरूरत बनी रहेगी। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

सिंह: सकारात्मक सोच में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। विघ्न-बाधाओं के बावजूद प्रयोजन सिद्धि लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

कन्या: सुख समाचार मिलने के आसार हैं। आय वृद्धि के साथ नौकरी में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल बना हुआ है।  धन विनियोजन के लिए समय शुभ है। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हंै।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

तुला: कुछ अप्रत्याशित सफलताएं प्राप्त होंगी। बिगड़े कामों में सफलता प्राप्त होगी।  कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल वातावरण रहेगा। स्थायी सम्पति से लाभ होगा। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

वृश्चिक: व्यापार में दूर दराज जाना पड़ सकता है। नई योजनाओं के लिए समय बेहतर है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

धनु: किसी प्रिय बन्धु से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना भी सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

मकर: वाहन एवं मनोरंजन आदि कार्यों पर खर्च विशेष होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्बध बढ़ेंगे। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

कुंभ: कार्य-व्यवसाय में अस्थिरता एवं हानि का सामना होगा। आय की अपेक्षा खर्चे अधिक होंगे। कार्य व्यस्तता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

मीन: स्वास्थ्य में विकार एवं वृथा खर्च बढ़ेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2

कमजोर एवं पीडि़त राहु के उपाय 
राहु भी शनि के समान कष्टदायक ग्रह माना गया है इससे पीडि़त व्यक्ति को भी काफी मुश्किलों का सामना करना होता है। इस ग्रह से पीडि़त व्यक्ति राहु की शांति के लिए जो उपाय कर सकते हैं उनमें दान का विशेष स्थान है। राहु की शांति के लिए लोहे के हथियार, नीला वस्त्र, कम्बल, लोहे की चादर, तिल, सरसों तेल, विद्युत उपकरण, नारियल एवं मूली दान करना चाहिए। सफाई कर्मियों को लाल अनाज देने से भी राहु की शांति होती है। राहु से पीडि़त व्यक्ति को इस ग्रह से सम्बन्धित रत्न का दान करना चाहिए।

राहु से सम्बन्धित अन्य उपाय 
राहु से पीडि़त व्यक्ति को शनिवार का व्रत करना चाहिए इससे राहु ग्रह का दुष्प्रभाव कम होता है। मीठी रोटी कौए को दें और ब्राह्मणों अथवा गरीबों को चावल और मांसहार करायें। राहु की दशा होने पर कुष्ट से पीडि़त व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए। गरीब व्यक्ति की कन्या की शादी करनी चाहिए। राहु की दशा से आप पीडि़त हैं तो अपने सिरहाने जौ रखकर सोयें और सुबह उनका दान कर दें इससे राहु की दशा शांत होगी।

राहु की दशा में इन चीज़ों से बचें 
मदिरा और तम्बाकू के सेवन से राहु की दशा में विपरीत परिणाम मिलता है अत: इनसे दूरी बनाये रखना चाहिए।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.