(08/05/2015) 
जानिए कैसे मिलेगी दुखो से मुक्ति और कैसा रहेगा आप का आज का दिन
शुक्रवार ०8-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग ०8 मई, तिथि 4, वार शुक्र, नक्षत्र मूल, योग सिद्ध, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश

मेष: आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। कारोबार में लाभ होगा। सरकारी क्षेत्रों में दबदबा बना रहेगा। 

शुभ रंग: गहरा नीला शुभ अंक: 4

वृष: भाग्य प्रबल, शत्रुओं पर प्रभाव एवं यात्रा ही फलदायी होगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार हो सकता है। यात्रा संदर्भों में लापरवाही से बचें। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2

मिथुन: परिवार में नई खुशियां आएंगी। कार्यक्षमताएं पहले से बेहतर व उन्नत रहेंगी। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7

कर्क: प्रतियोगी क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता की उड़ान हेतु कारगर प्रयास करने होंगे। पितृपक्ष व ससुराल के मध्य तालमेल व सहयोग रहेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 5

सिंह: स्वास्थ्य पीड़ाओं में सुधार होगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

कन्या: कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। व्यर्थ विषयों पर धन खर्च करने से बचें। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

तुला: धोखे की स्थिति से बचने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। जहां तक संभव हो, आप व्यावसायिक भूमि-भवन के विषयों में धन विनियोजन करने से बचें। 
शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9

वृश्चिक: नए व्यवसाय के लिए समय शुभ है। परिवार में आय के साधन बढ़ेेंगें। घर में सुख शांति बनी रहेगी। इस माह लंबी यात्रा का योग है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। भाई-बन्धुओं से सहयोग मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। दूर-दराज से शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में विशेष खर्चा हो सकता है।
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 2

धनु: कहीं न कहीं से धनलाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में दिया गया बयान विवादों के घेरे में आ सकता है। धन लाभ। व्यापार में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

मकर: मनोबल प्रबल रहेगा। नई योजनाओं की स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ समाचार के संकेत हैं। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। ज़मीन खरीदने के आसार हैं।

 शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 3

कुंभ: व्यवसाय में विशेष खर्चा होगा। निजी योजनाओं में लाभ होगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। कहीं से रूका हुआ धन मिलेगा। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 4

मीन: चर्म व नेत्र पीड़ाएं हैं तो वे समाप्त होंगी बशर्ते हल्की कसरत व संतुलित आहारों से किनारा न करें। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। निजीजनों का सहयोग प्राप्त होगा। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6


नवग्रहों की शांति के सरल उपाय

सौर मण्डल के ग्रहों का सभी प्राणियों पर राशि चक्र के अनुसार अच्छा बुरा प्रभाव निरंतर पड़ता रहता है। जन्म लग्न, दशा महादशा, अंतर्दशा तथा प्रत्यंतरों का प्रभाव अवश्य फल दिखाता है। नाम राशि के अनुसार भी गोचर के ग्रह अपना प्रभाव दैनन्दिनी के अनुसार दिखाते हैं। लग्न, जन्मराशि तथा नाम राशि से चौथे, आठवें, बारहवें स्थान की स्थिति का प्रभाव सभी पर पड़ता है।

1. सूर्य को प्रसन्न करने के लिए शिक्षित लोगों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। माता-पिता की सेवा तथा सूर्य को अर्घ, जल में रोली तथा लाल पुष्प डालकर देना चाहिए। सोना-तांबा तथा चीनी-गुड़ का दान भी करें सूर्योदय से पूर्व उठें तथा रविवार का व्रत करें। नमक का परहेज करें बुजुर्गों का सम्मान करें।

2. चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए भगवान चंद्रमोजिशिव का ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें। पानी वाला नारियल, सफेद चंदन तथा चांदी का चंद्रमा, विल्बपत्र, सफेद मिष्ठान का भगवान शंकर को भोग लगावें। सोमवार का व्रत करें तथा सफेद वस्त्र का दान करें।

3. मंगल की प्रसन्नार्थ श्रीहनुमान भगवान को चमेली का तेल सिंदूर, शुद्ध घी में चोला चढ़ाएं तथा मंगल स्तोत्र का पाठ करें, इमरती, जलेवी बूंदी तथा चूरमे का प्रसाद अर्पण करें। भाइयों के समक्ष छवि ठीक रखें। मंगलवार का व्रत करें। पड़ोसियों, मित्रों तथा साथ में काम करने वालो से अच्छा व्यवहार रखें।

4. बुध ग्रह की प्रसन्नता के लिए भगवती दुर्गा की पूजार्चना करनी चाहिए। किन्नरों की सेवा करनी चाहिए। हरे मूंग भिगोकर पक्षियों को दाना डालें। पालक या हरा चारा गायों को खिलाएं। नौ वर्ष से छोटी कन्याओं के पद प्रक्षालन अर्थात पैर धोकर उनको प्रणाम करके आशीर्वाद प्राप्त करें। बुधवार का व्रत रखें, मां भगवती दुर्गा का पूजार्चन करें।

5. बृहस्पति देव गुरु की प्रसन्नता के लिए ब्राह्मणों का सम्मान करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। चने की दाल तथा केशर का मंदिर में दान करें, केशर का तिलक मस्तक पर लगाएं एवं ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों का योग्य व्यक्तियों को दान करें। भगवान ब्रह्मा का केले से पूजन करें।

6. शुक्र ग्रह की अनुकम्पा प्राप्त करने के लिए कनकधारा महालक्ष्मी का दैनिक पाठ करना चाहिए। वस्त्र स्वच्छ पहनने चाहिए तथा पत्नी का सम्मान करना चाहिए। गोमाता की सेवा तथा गोशाला में गुड़, चरी हराचारा, चने की दाल गायों को खिलाएं। विशेषरूप से श्रीविद्या का पूजन कराएं। एकाक्षी ब्राह्मण को कांशी के कटोरे में खीर खिलाकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। विशेष परिस्थिति में रोग हो तो मृत संजीवनी का मंत्र जप कराएं। संयम से रहें। व्यसनों से बचें।

7. शनि ग्रह की प्रसन्नतार्थ पीपल तथा भैरव का पूजन करें इमरती उड़द की दाल, दही बड़े, भैरव जी को चढ़ावें व बांटे। मजदूरों को तला हुआ सामान बांटे। शनिवार का व्रत करें। ताऊ, चाचा से अच्छे संबंध बनाये रखें। श्री हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का नियमित पाठ करें। शनिवार को तिल के तेल का शनि पर अभिषेक करें, दक्षिणा दें।

8. राहू की प्रसन्नता के लिए माता सरस्वती का पाठ-पूजन करना चाहिए, रसोई में बने हुए भोजन का प्रात: जलपान करें। पूर्णतया शाकाहारी रहना चाहिए।

9. केतु ग्रह की अनुकूलता के लिए भगवान श्रीगणेश जी का पूजार्चन करना चाहिए। बच्चों को केले तथा कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलानी चाहिए। कुत्तों को चोट भी न मारें। किसी भी धर्मस्थल पर ध्वजा (झंडा) चढ़ाएं।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.