(09/05/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
शनिवार ०9-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग ०9 मई, तिथि 5, वार शनि, नक्षत्र पू.षा., योग साध्य, चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश

मेष: जमीन-जायदाद के कानूनी दस्तावेजों को लेकर भागदौड़ बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आपकी अनैतिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2

वृष: घर की मरम्मत या किसी घरेलू काम में धन खर्च होगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। नई योजनाओं के लिए स्थिति अच्छी होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 5

मिथुन: परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय है। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलत फहमियां दूर होंगी। भाग्य के भरोसे न रहें। मेहनत पर ध्यान दें। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

कर्क: शत्रु परास्त होंगे, परंतु गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। मुकदमे में सफलता मिलेगी।  हो सके तो व्यापारिक यात्राओं से बचें। आपका पराक्रम बहुत अधिक बढ़ेगा, परंतु खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। 
शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 4

सिंह: स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धार्मिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक खर्चों पर नियंत्रण रखने के प्रयास सफल रहेंगे। 
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3

कन्या: मनोनुकूल जीवनसाथी की सरगर्मी से तलाश रहेगी। स्वास्थ्य संदर्भों में शिथिलता का एहसास होगा। कार्यों के लिए विदेश यात्राएं कर सकते हैं। 
शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 8

तुला: वैवाहिक योग के आसार हैं। मनोबल की वृद्धि कैरियर के मार्ग की बाधाओं में कमी कर सफलता की संभावनाएं बनायेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। 
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 5

वृश्चिक: मध्यावधि में विदेश स्थानों से आपके मित्रतापूर्ण संबंध बन सकते हैं। खान-पान व दिनचर्या को सुव्यवस्थित करना होगा। भू-जायदाद के मामलों में विरोधी पक्ष कड़ा रुख अख्तियार कर सकते हैं। 
सकता है।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2

धनु: पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। धार्मिक व क्षेत्रीय यात्रा में किसी मित्र से मुलाकात होगी। सावधानी अपेक्षित रहेगी। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। 
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 5

मकर: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। 
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कुंभ: आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी क्षेत्रों में दबदबा, भाग्य प्रबल, शत्रुओं पर प्रभाव एवं यात्रा अत्यंत ही फलदायी होगी।
शुभ रंग: गहरा सलेटी शुभ अंक: 1

मीन: यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में बढऩे का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। 
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 2 

मुकदमे में विजय पाने के लिए

यदि आपका किसी के साथ मुकदमा चल रहा हो और आप उसमें विजय पाना चाहते हैं तो थोड़े से चावल लेकर कोर्ट/कचहरी में जांय और उन चावलों को कचहरी में कहीं पर फेंक दें। जिस कमरे में आपका मुकदमा चल रहा हो उसके बाहर फेंकें तो ज्यादा अच्छा है। परंतु याद रहे आपको चावल ले जाते या कोर्ट में फेंकते समय कोई देखे नहीं वरना लाभ नहीं होगा। यह उपाय आपको बिना किसी को पता लगे करना होगा।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.