(10/05/2015) 
जानिए कैसे होगी मनोकामना पूरी ,और कैसा रहेगा आपका आज का दिन
रविवार 1०-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 1० मई, तिथि 6, वार रवि, नक्षत्र उ.षा., योग शुभ, चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश

मेष: कार्य व व्यवसाय में सफलता का परचम लहरा उठेगा, बशर्ते मेहनत से किनारा न करें। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग विद्यमान रहेंगे। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 4

वृष: यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण असंतोषकारक रहेगा। कामकाज मध्यम रहेगा। मानसिक अस्थिरता दूर करें और कार्यों को समय पर करने का प्रयास करें। 
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

मिथुन: आवेश में कोई निर्णय न लें अन्यथा हानि हो सकती है। स्थानीय यात्रा लाभकारी रहेगी। साथी मनपसंद उपहार भेंट कर अपनी खुशी जता सकता है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

कर्क: माता-पिता आपके कार्य-व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक परंपराओं में आस्था रहेगी। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

सिंह: सामाजिक व विवादित संदर्भों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें, यह सिरदर्द बन सकती है।
नया परिचय लाभदायक रहेगा। परिवार की समस्या हल होगी। व्यापार में हानि की आशंका है। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 7

कन्या: आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहेंगे। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। अधिकारी असहयोग करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। घर-परिवार में अस्वस्थता रहेगी। 
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

तुला: स्वजनों की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है, स्वास्थ्य उपेक्षाओं से बचें। निकट पड़ोसी से भू-अतिक्रमण के विवाद बढ़ सकते हैं, सावधानी बनाए रखें। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

वृश्चिक: निज प्रयासों से अपने बलबूते पर उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। कर्ज से सावधान रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यवहारकुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर कठिनाई को दूर करके लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। 
शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 6

धनु: प्रेमी साथी, परिणय सूत्रों में बंधने के अवसर प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

मकर: श्रम एवं भागदौड़ से स्थिति को अपने अनुकूल बना सकेंगे। नए संबंध लाभकारी होंगे। आर्थिक योग अच्छे रहेंगे। किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी में निर्णय न लें।
शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

कुंभ: व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर हो सकेंगी। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। सामाजिक स्थिति अच्छी एवं कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। संपत्ति व राजनीतिक क्षेत्रों में शत्रु अनेक रूपों से सामने आ सकते हैं, सावधानी अपेक्षित रहेगी।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 9

मीन: यात्रा व विदेश संदर्भों में कानूनी पहलुओं की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है।चेहरा खिला हुआ व सुन्दर रहेगा। अचानक ही कोई वित्तीय सफलता मिलेगी। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 5

रामायण की चौपाई से करें मनोकामना की पूर्ति  
रामचरित मानस की हर चौपाई मंत्र की तरह सिद्ध है। रामायण कामधेनु की तरह मनोवांछित फल देती है। रामचरित मानस में कुछ चौपाइयां ऐसी हैं जिनका विपत्तियों तथा संकट से बचाव और ऋद्धि-सिद्ध तथा संपश्रि की प्राप्ति के लए मंत्रोच्चारण के साथ पाठ किया जाता है। इन चौपाइयों को मंत्र की तरह विधि विधान पूर्वक एक सौ आठ बार हवन की सामग्री से सिद्ध किया जाता है। हवन चंदन के बुरादे, जौ, चावल, शुद्ध केसर, शुद्ध घी, तिल, शक्कर, अगर, तगर, कपूर नागर मोथा, पंचमेवा आदि के साथ निष्ठापूर्वक मंत्रोच्चार के समय काशी बनारस का ध्यान करें।
किस कामना की पूर्ति के लिए किस चौपाई का जप करना चाहिए।
ऋद्धि सिद्धि की प्राप्ति के लिए

साधक नाम जपहिं लय लाएं।
होहि सिद्धि अनिमादिक पाएं।।
धन सम्पत्ति की प्राप्ति हेतु
जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख सम्पत्ति नानाविधि पावहिं

लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए
जिमि सरिता सागर मंहु जाही।
जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं।
धर्मशील पहिं जहि सुभाएं।।

सुख प्राप्ति के लिए
सुनहि विमुक्त बिरत अरू विबई।
लहहि भगति गति संपति नई।।

विद्या प्राप्ति के लिए
गुरु ग्रह गए पढऩ रघुराई।
अलपकाल विद्या सब आई।।

ज्ञान प्राप्ति के लिए
छिति जल पावक गगन समीरा।
पंचरचित अति अधम शरीरा।।

प्रेम वृद्धि के लिए
सब नर करहिं परस्पर प्रीती।
चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीती।।

परीक्षा में सफलता के लिए
जेहि पर कृपा करहिं जनुजानी।
कवि उर अजिर नचावहिं बानी।।
मोरि सुधारहिं सो सब भांती।
जासु कृपा नहिं कृपा अघाती।।

विपत्ति में सफलता के लिए
राजिव नयन धरैधनु सायक।
भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.