(10/05/2015) 
शशि कपूर को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड
बॉलीवुड की महान सख्शियत शशि कपूर को आज दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया, उनको यह सम्मान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने मुंबई के पृथ्वी थियेटर में दिया, इस मौके पर बॉलीवुड के कई महान सितारे महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, रेखा, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, आशा भोंसले, ऋषि कपूर मौजूद रहे।

इस मौक़े पर शशि कपूर के जीवन और करियर एक संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसमें आवाज उनके पोते और अभिनेता रणबीर कपूर ने दी थी.
कपूर परिवार के दादा साहेब फाल्के अवार्ड पाने वाले तीसरे सख्श है उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को 1971 में और बड़े भाई राज कपूर को 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. सशि कपूर को इस पुरुस्कार से 77 वर्ष की आयु में नवाजा गया है,
Copyright @ 2019.