(11/05/2015) 
दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजे जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने शशि कपूर को दी बधाई
रविवार को शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया, दादा साहेब फाल्के अवार्ड फिल्मो का सबसे बड़ा अवार्ड सम्मान होता है, कपूर परिवार के दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजे जाने वाले शशि कपूर तीसरी हस्ती है,

शशि कपूर को यह अवार्ड सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने मुंबई के पृथ्वी थियेटर में दिया था, दादा साहेब को  इस अवार्ड से नवाजे जाने पर देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी,
अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "शशि कपूर जी जैसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रशंसित अभिनेता को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित होते देखना सुखद है।" 
Copyright @ 2019.