(11/05/2015) 
ट्रैफिक पुलिस ने महिला को मारी ईंट
राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस का एक बार फिर शर्मनाक चेरा सामने आया है, दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एक महिला ईंट मरकर घायल कर दिया,बताया जा रहा है कि वह महिला अपनी बच्ची को लेकर स्कूल से लौट रही थी,

तभी ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल सतीश चन्द्र ने महिला से कहा की आपने रेड लाइट क्रॉस की है जिसके लिए आपका 200 रूपए का चालान बनता है, महिला के चालान की रशीद मांगने पर पुलिस वाले ने रशीद देने से मना कर दिया,जिस पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई,महिला ने पुलिस कांस्टेबल की बाइक पर एक पत्थर मारा, जिसके जवाब में पुलिसवाले ने महिला पर बड़ा-सा पत्थर मारा। महिला को हल्की चोट आई है। वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा है कांस्टेबल के खिलाफ किरमिनल केस दर्ज होगा, मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है, 

महिला का आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसके साथ ये वारदात हुई। महिला का आरोप है कि सिपाही ने 200 रुपये घूस के तौर पर मांगे।  कांस्टेबल ईंट मारने के बाद अपनी बाइक से मौके से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन महिला ने उसे रोक लिया।
सोचने वाली बात यह है की जो दिल्ली पुलिस महिलाओ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात करती है, महिलाओ की सुरक्षा के लिए बड़े बड़े दावे करती है, क्या इस तरह के व्यवहार से वो महिलाओ को महफूज रखंगे, 
Copyright @ 2019.