(12/05/2015) 
जानिए कैसे मिलेगी कष्टो से मुक्ति और कैसा रहेगा आप का आज का दिन
मंगलवार 12-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4 आज का पंचांग 12 मई, तिथि ९, वार मंगल, नक्षत्र धनि, योग ब्रह्म, चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश

मेष: खेल गतिविधियों से जुड़े जातकों में जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होने की संभावना है। आपके प्रणय संबंधों में निकटता आएगी। मित्र मंडल में आपके सहयोग की सराहना होगी। इस समय लोग आपके साथ अधिक से अधिक घुलने मिलने का प्रयास करेंगे।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6


वृष: जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप कीमती उपहार प्रदान करेंगे। व्यावसायिक मोर्चे पर सरकारी अधिकारियों से जान पहचान या रसूखदार व्यक्ति का सहयोग आपको विशेष लाभ दिलाने में मददगार साबित होगा। 

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

 

मिथुन: सप्ताह की शुरूआत काफी अच्छी रहेगी। आपकी नियमित आवक यथावत बनी रहेगी, किंतु, अन्य आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। नई अचल संपत्ति की खरीददारी के लिए शुभ समय है। व्यवसाय विस्तार के कारण धीमी गति से आगे बढ़ेगा।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

 

कर्क: आयात निर्यात के धंधे में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जो जातक बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़े हुए हैं, उनको नए सुनहरे अवसर मिल सकते हैं और वर्तमान कंपनी में अच्छा लाभ भी मिल सकता है। यदि पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो इस समय फैसला आपके हक में आ सकता है।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

 

सिंह: तकनीकी, अनुसंधान और उच्च डिग्री अभ्यासरत जातकों को मेहनत अनुसार नतीजे मिलने की संभावना है। इसके अलावा छात्र वर्ग भावी आजीविका के लिए योग्य क्षेत्र की खोजबीन के लिए मंथन करेंगे।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

 

कन्या: इस सप्ताह शारीरिक कमजोरी, आलस और सुस्ती के कारण आपका मन कार्यों में नहीं लगेगा। यदि आप पहले से बीमारी से पीडि़त हैं तो इस समय आपको मुश्किल परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 9

 

तुला: गणेशजी आपको बता रहे हैं कि आप अपनी कार्य क्षमता और कार्य के प्रति समर्पण के कारण बाजार में अपनी अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। कुछ लोग आपकी सामाजिक छवि को खऱाब करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

 

वृश्चिक: पारिवारिक, सामाजिक, व्यावसायिक और नौकरी में भी कोई न कोई प्रश्न आपके दिमाग में घूमता रहेगा। मानसिक व्याकुलता के कारण आप किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

 

धनु: घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। सोची गई योजना में सफलता प्राप्त होगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े जातकों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके कारण मानसिक तनाव भी बढ़ेगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

मकर: इस समय किसी को भी धन उधार देने से बचें, अन्यथा आप पर कर्ज दाताओं का दबाव बढ़ सकता है। इसके कारण आपको उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव जैसी शिकायत होने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

 

कुंभ: इस सप्ताह की शुरूआत में आपको हर मोर्चे पर सफलता मिलने की संभावनाएं हैं। इस समय आपका उधार में फंसा हुआ धन वापस आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी और भावी खर्च का आयोजन काफी अच्छे तरीके से कर पाएंगे।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 

मीन: आपके लिए हर मोर्चे पर उतार चढ़ाव भरा रहेगा यह सप्ताह। धर्म-कर्म की ओर रूचि होगी एवं किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यर्थ की दौड़ धूप होगी। कार्य व्यस्ता अधिक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2


ग्रह शांति के लिए करें ये उपाय  

संसार में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी ग्रह से पीडि़त है। हर व्यक्ति धन-धान्य संपन्न भी नहीं है। ग्रह-पीड़ा के निवारण के लिए निर्धन एवं मध्यम वर्ग का व्यक्ति दुविधा में पड़ जाता है। यह वर्ग न तो लंबे-चौड़े यज्ञ, हवन या अनुष्ठान करवा सकता है, न ही हीरा, पन्ना, पुखराज जैसे महंगे रत्न धारण कर सकता है। ज्योतिष विद्या देव विद्या है। यदि ज्योतिषियों के पास जाएं तो वे प्राय: पुरातन ग्रंथों में से लिए गए उपाय एवं रत्न धारण करने की सलाह दे देते हैं। परंतु आजकल लोग अनुभव सिद्ध एवं व्यवहारिक उपाय चाहते हैं ताकि आम व्यक्ति, जन सामान्य एवं पीडि़त व्यक्ति लाभ उठा सकें।

सूर्य ग्रहों का राजा है। इसलिए देवाधिदेव भगवान् विष्णु की अराधना से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य को जल देना, गायत्री मंत्र का जप करना, रविवार का व्रत करना तथा रविवार को केवल मीठा भोजन करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य का रत्न माणिक्य धारण करना चाहिए परंतु यदि क्षमता न हो तो तांबे की अंगूठी में सूर्य देव का चिह्न बनवाकर दाहिने हाथ की अनामिका में धारण करें (रविवार के दिन) तथा साथ ही सूर्य के मंत्र का 18 बार जप करें।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

Copyright @ 2019.